विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटियाला में ट्राले और कार की भीषण टक्कर, एक महिला की मौत और 8 घायल

Published: Mon, 23 Nov 2026 08:09 PM (IST)

पटियाला के पातड़ां-समाना मार्ग पर प्रेम सिंह वाला गांव के पास एक ट्राले और अर्टिगा कार की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पातड़ां-समाना मार्ग पर ट्राले और अर्टिगा कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। सांकेतिक तस्वीर

पातड़ां-समाना मार्ग पर ट्राले और अर्टिगा कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. पातड़ां-समाना मार्ग पर ट्राले और अर्टिगा कार की टक्कर हुई।

  2. इस हादसे में एक महिला की मौत, आठ लोग घायल हुए।

  3. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, ट्राला चालक फरार।

जागरण संवाददाता, पटियाला। पातड़ां-समाना मार्ग पर पुलिस थाना सदर समाना के अंतर्गत आते गांव प्रेम सिंह वाला के तीखे मोड़ पर सोमवार सुबह करीब छह बजे ट्राले और अर्टिगा कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए।

मृतका की पहचान लखविंदर कौर निवासी गांव फतेहगढ़ जिला संगरूर के रूप में हुई है। हादसे में सरबजीत कौर, सुखपाल कौर, जसविंदर कौर, बलजीत कौर, रणजीत कौर, जसवीर कौर समेत कार चालक घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

इनमें से सात घायलों को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया। सड़क सुरक्षा फोर्स के हेड कांस्टेबल संजू कुमार और उनकी टीम ने मौके पर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। हादसे के बाद ट्राला चालक फरार हो गया। सदर समाना पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

गांव प्रेम सिंह वाला के पास सड़क पर तीखा मोड़ होने के कारण वाहन को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। सोमवार सुबह हल्की धुंध और तेज रफ्तार के कारण दोनों वाहनों की टक्कर हुई।

सात सीट वाली कार में सवार थे नौ लोग

अर्टिगा कार में सात लोगों के बैठने की क्षमता है और इसमें नौ लोग सवार थे। थाना सदर समाना के प्रभारी ने कहा कि घटना के बाद ट्राले की पहचान हुई है, जो हादसे के बाद फरार हो गया था। आरोपित को काबू करने व इसकी पहचान के लिए पुलिस टीम लगी है।

यमुनानगर धार्मिक स्थल पर जा रहे थे कार सवार

घायल सरबजीत कौर ने बताया कि वह रिश्तेदारों और अन्य महिलाओं के साथ हरियाणा के यमुनानगर स्थित धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहे थे। सोमवार सुबह सभी संगरूर से कार में रवाना हुए थे। गांव प्रेम सिंह वाला के मोड़ पर सामने से आ रहे ट्राले ने उनको टक्कर मार दी। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।