विवाहेत्तर संबंधों में पति रोड़ा बना तो पत्नी प्रेमी संग मिल बन गई जल्लाद
पति प्रेम संबंधों में रोड़ा बना तो पत्नी जल्लाद बन गई। उसने प्रेमी के साथ मिलकर रास्ते से हटा दिया और फिर उसके शव को खुर्द बुर्द कर दिया।
जेएनएन, पटियाला। महिला के किसी और से साथ विवाहेत्तर संबंध बने तो वह पति को इसमें रोड़ा समझने लगी। उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई। एक दिन प्रेमी ने उसके पति की हत्या कर दी और फिर शव को खुर्दबुर्द कर दिया। इस कत्ल के दोनों आरोपियों मृतक की पत्नी राज कौर व उसके प्रेमी सुखचैन सिंह उर्फ चैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
तरसेम सिंह 23 नवंबर 2017 को लापता हो गया था। थाना सदर समाना के एसएचओ इंस्पेक्टर हरमनप्रीत सिंह ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर मामले की छानबीन की। छानबीन में तरसेम की पत्नी शक के घेरे में आई। जांच में पता चाल कि दोनों आरोपी भागने की तैयारी बना रहे हैं। इसी दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। तरसेम सिंह समाना में बिजली मैकेनिक का काम करता था। उसकी पत्नी राज कौर के सुखचैन सिंह उर्फ चेनी निवासी गांव दफ्तरीवाला के साथ नाजायज संबंध थे।
यह भी पढ़ेंः दोस्ती के बाद मिला धोखा, युवती की अश्लील वीडियो बना करने लगा ब्लैकमेल
पटियाला रेंज के डीआइजी डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि 23-24 नवंबर 2017 की रात को गांव कलवानूं के नजदीक भाखड़ा नहर पर सुखचैन सिंह ने तरसेम सिंह को फोन करवाकर बुलाया और उसे मारकर शव खुर्दबुर्द कर दिया। सुखचैन सिंह चेनी ने पहले भी एक लड़की गुरी गांव बखोपीर के साथ नाजायज संबंध थे। उस लड़की को भी बुलाकर इसी जगह कत्ल किया था।
यह भी पढ़ेंः महिलाआें से अवैध संबंध के शौक में बना सीरियल किलर, राज छिपाने को कीं सात हत्या