Move to Jagran APP

साहित्यकार हर्ष कुमार पर वेबिनार मास्को से संपन्न

प्रसिद्ध साहित्यकार हर्ष कुमार हर्ष के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर आधारित वेबिनार का आयोजन इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन फॉर लेंग्वेज कोआर्डिनेशन एवं हिदी भाषा सम्मेलन के संयुक्त तत्वाधान में मास्को से किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 12:16 AM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 06:09 AM (IST)
साहित्यकार हर्ष कुमार पर वेबिनार मास्को से संपन्न
साहित्यकार हर्ष कुमार पर वेबिनार मास्को से संपन्न

जेएनएन, पटियाला : प्रसिद्ध साहित्यकार हर्ष कुमार हर्ष के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर आधारित वेबिनार का आयोजन इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन फॉर लेंग्वेज कोआर्डिनेशन एवं हिदी भाषा सम्मेलन के संयुक्त तत्वाधान में मास्को से किया गया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय राजदूतावास मास्को के वरिष्ठ हिदी अध्यापक सुशील कुमार आजाद ने किया। इस वेबिनार में जूम के माध्यम से देश-विदेश से कई साहित्यकारों ने हर्ष कुमार की रचनाओं का विवेचन कर उनके साहित्यकर्म की चर्चा की। वेबिनार के प्रारंभ में आइओएलसी के संस्थापक अध्यक्ष व कार्यक्रम के संयोजक अनिल कुमार भारती ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। उन्होने कहा कि पटियाला के महान साहित्यकार हर्ष को उनके साहित्यकर्म के माध्यम से अभिनंदन करने के लिए एकत्र हुए हैं। उनका साहित्य एक लाइट हाउस है, जिसकी रोशनी में अनेक साहित्यकार मार्ग पा रहे हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में हिदी भाषा सम्मेलन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. शनि वशिष्ठ ने अपने वक्तव्य में कहा कि हर्ष जैसे युग प्रेरक साहित्यकार विरले ही होते हैं। महेंदरा कॉलेज के सहायक आचार्य डॉ. हरिदर शर्मा ने अपने वक्तव्य में हर्ष को छंद विधान व काव्य गुणों का पुंज बताते हुए कहा कि उनके साहित्यिक गुरु हर्ष ही हैं। मंच संचालक सुशील आजाद ने अपने सुरमई अंदाज से हर्ष की खूबियों का तारतम्य स्थापित करते हुए उनके जीवन पर आधारित स्लाइड शो भी दिखाया। इन सबके अतिरिक्त किरण गर्ग, डॉ. मनु शर्मा लुधियाना, डॉ. दीपशिखा समाना, सुषमा सभ्रवाल, दीदार खान धबलान, निर्मला गर्ग, निधि अग्रवाल, अमन अरोड़ा, मंजीत कौर, सुनीता कुमारी, हेमंत कुमार झा, गीतिका मलहोत्रा मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.