सरपंच तारा दत्त के बाद दो और आरोपितों ने बेकसूर होने का दावा किया
पटियाला थाना अनाज मंडी इलाके में आते भारत नगर में हुए शमशेर सिंह कत्ल केस में नामजद आरोपित कांग्रेस सरपंच तारा दत्त के बाद दो अन्य आरोपितों ने खुद को बेकसूर कहा है।
जागरण संवाददाता, पटियाला : थाना अनाज मंडी इलाके में आते भारत नगर में हुए शमशेर सिंह कत्ल केस में नामजद आरोपित कांग्रेस सरपंच तारा दत्त के बाद दो अन्य आरोपितों ने खुद को बेकसूर कहा है। एक आरोपित ने कहा कि उसकी तो टांग टूटी हुई है, जिस वजह से वह घर से बाहर भी नहीं निकल सकता है। ऐसे में शमशेर सिंह के कत्ल के लिए कैसे जा सकता है, फिलहाल पुलिस ने इन सभी दावों की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित परिवार से आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दो दिन का समय मांगा था।
उधर, गिरफ्तार आरोपित विक्की टोपी से पुलिस ने रिमांड के दौरान पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है। विक्की टोपी का रिमांड मंगलवार को खत्म होगा, वहीं परिवार को दिया समय भी। ऐसे में थाना अनाज मंडी पुलिस कोशिश कर रही है कि मंगलवार तक अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाए। थाना इंचार्ज गुरनाम सिंह ने कहा कि विक्की टोपी को मंगलवार को अदालत में पेश करेंगे, इससे पहले अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिन लोगों ने अपना पक्ष रखा है, उनकी भूमिका की जांच डीएसपी सौरव जिदल कर रहे हैं।
ये है मामला : दविदर सिंह सुखराम कॉलोनी की शिकायत पर उसके बड़े भाई शमशेर सिंह का 21 मई को जन्मदिन था, जिसकी पार्टी के लिए सामान लेने वह अपने भतीजे वंश कुमार के साथ घर से निकला था। भारत नगर के पास दो कारों में सवार होकर आए आरोपितों ने हमला किया था। आरोपित कंवरदीप सिंह उर्फ एसके खरौड़ निवासी बारन ने अपनी पिस्टल से हवाई फायर किया, जबकि साजन ने अपनी पिस्टल के साथ सीधा फायर कर शमशेर सिंह को गोली मार दी। इसके बाद आरोपित ईट व पत्थरों से हमला करते हुए मौके से फरार हो गए। अनाज मंडी थाना पुलिस ने दविदर के बयानों पर कंवरदीप सिंह, अब्बू, लाली निवासी संजय कॉलोनी, चांद मोहम्मद, फूल मोहम्मद, पवन यादविदरा कॉलोनी, तारा दत्त कांग्रेस सरपंच निवासी विकास नगर, जतिदर शेरगिल, प्रमोद बाजवा कॉलोनी, विक्की टोपी, ट्विक्ल सुखराम कालोनी, प्रिस चक्की वाला और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ कत्ल केस दर्ज किया है।