पटियाला में अलग- सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
पटियाला जिले में 5 नवंबर को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों ...और पढ़ें
-1794055625957_m.webp)
अलग- सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
पटियाला में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हुई।
केंटर और ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की जान गई।
पुलिस ने तीनों मामलों में संबंधित चालकों पर केस दर्ज किए।
जागरण संवाददाता, पटियाला। जिले के अलग-अलग इलाकों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने संबंधित मामलों में केस दर्ज किए हैं। पातड़ां थाना क्षेत्र के गांव गुलजारपुर ठरूआ के पास पांच नवंबर को रात करीब साढ़े नौ बजे कैंटर की टक्कर से गाड़ी में सवार शेर सिंह की मौत हो गई। वह लुधियाना के समराला चौक के नजदीक के निवासी थे।
उनके भाई राजेश कुमार के बयान पर पुलिस ने कैंटर चालक जतिंदर सिंह निवासी गांव भगवानपुरा, जिला जींद, हरियाणा के खिलाफ केस दर्ज किया है। राजेश कुमार ने बताया कि वह अपने भाई और दोस्तों के साथ गाड़ी में जा रहे थे। गांव के पास वे बाथरूम के लिए रुके थे। शेर सिंह गाड़ी में बैठे थे, तभी कैंटर ने उसे टक्कर मार दी।
दूसरी घटना थाना कोतवाली पटियाला इलाके में हुआ है, जहां पर पांच नवंबर को बाइक चालक को अज्ञात गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक अमित एंथनी निवासी तेग कालोनी की मौत हो गई। पुलिस ने घटना के बाद मृतक के पिता सलवदोर तीरकी के बयानों पर केस दर्ज किया है। वहीं थाना शंभू इलाके में ट्रक व कैंटर की टक्कर से कैंट सवार की मौत हो गई।
मृतक की पहचान राम गोपाल निवासी गांव अदार जिला मथुरा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के दोस्त श्याम सिंह के बयानों पर ट्रक चालक विनोद कुमार निवासी गांव जामुखा महनाजपुर जिला आजमगढ़ उत्तर परदेश के खिलाफ केस दर्ज किया है।
श्याम सिंह के अनुसार वह अपने दोस्त के साथ कैंटर में सवार होकर पांच नवंब को 11 बजे गांव महमदपुर शंभू बैरियर के नजदीक से जा रहा था। रास्ते में आरोपित ने ट्रक बिना किसी रिफ्लेक्टर और इशारे के रोका हुआ था, जिस वजह से कैंटर की ट्रक के साथ टक्कर हो गई थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।