यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बस से कार की टक्कर से हुआ भीषण हादसा, सरकारी कॉलेज के प्रोफेसर समेत तीन की मौत
बस से कार और मोटरसाइकिल के टकराने से भीषण हादसा हुआ। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

जेएनएन, पटियाला। संगरूर-पटियाला मेन रो़ड पर गांव भिंडरा के नजदीक मोटरसाइकिल, कार और बस की भीषण टक्कर में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रुप से घायल हुई है।
जानकारी के मुताबिक मेन रोड पर बस, कार और मोटरसाइकिल की जबदस्त टक्कर हुई। हादसे की आवाज सुनकार आसपास के लोग भी वहां पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घायल महिला की सिविल अस्पताल संगरूर से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
मृतकों में पटियाला के सरकारी कॉलेज का एक प्रोफेसर भी शामिल है। मृतकों की पहचान रमनदीप सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी फेस-3, अर्बन इस्टेट पटियाला गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कालेज फार गर्ल्स, एसएसटी नगर पटियाला और उनके पिता सेवामुक्त प्रो. अजीत सिंह शामिल हैं। जबकि प्रो. रमनदीप सिंह की माता महेंद्र कौर को गंभीर
हालत में रेफर कर दिया गया है।
