महिला व बेटी को जान से मारने की धमकी दी
समाना (पटियाला) गांव ढैंठल में फार्म हाउस में घुस कर महिला और लड़की से धक्का-मुक्की कर जान से मारने की धमकियां दी गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 12:05 AM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 12:05 AM (IST)
जेएनएन, समाना (पटियाला) : गांव ढैंठल में फार्म हाउस में घुस कर महिला और लड़की से धक्का-मुक्की कर जान से मारने की धमकियां दी गई। हरजिदर कौर पत्नी गाबिदर सिंह निवासी भाखड़ा एंक्लेव रहने वाली गांव ढैंठल फार्म हाउस ने सदर पुलिस में शिकायत दी है कि बुधवार को वह और उसकी लड़की सहित फार्म हउस में मौजूद थे। रात करीब 11.30 बजे गगनदीप सिंह पुत्र प्रताप सिंह, प्रताप सिंह पुत्र महिदर सिंह और मनदीप सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी गांव ढैंठल कार में फार्म हाउस पर आए। इसके बाद इन लोगों ने उनसे गाली-गलौज कर धक्का-मुक्की की तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सदर पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें