खेतों में बने कमरे से सामान चोरी, केस दर्ज
थाना पसियाणा इलाके में आते खेतों में बने कमरे से सामान चोरी हो गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Jul 2022 05:47 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 05:47 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पटियाला : थाना पसियाणा इलाके में आते खेतों में बने कमरे से सामान चोरी हो गया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों की पहचान कर इन्हें काबू कर लिया है। आरोपितों की पहचान राजू व हरविदर सिंह निवासी गांव दूधण के रूप में हुई है। इन दोनों के खिलाफ मनजिदरपाल सिंह निवासी गुरु तेग बहादर कालोनी के रूप में हुई है। मनजिदंरपाल सिंह के अनुसार 27 जून की रात को अज्ञात लोगों ने उनके खेतों वाले कमरे से तारें, लोहे का संगल व अन्य औजार चोरी कर लिए थे। इस मामले में पड़ताल के बाद क्लियर हुआ कि उक्त लोगों ने सामान चोरी किया है। जिसके बाद इन दोनों के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज हुआ था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें