हत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई से खफा शव चौकी समक्ष रख किया रोष प्रदर्शन, दो पर केस
कत्ल के बाद आरोपितों पर कार्रवाई न होने पर मृतक के पारिवारिक सदस्यों और गांववासियों ने पुलिस चौंकी रोहड़ जंगीर के आगे चौक में शव रखकर रोष प्रदर्शन किया।
जेएनएन, देवीगढ़ (पटियाला) : कत्ल के बाद आरोपितों पर कार्रवाई न होने पर मृतक के पारिवारिक सदस्यों और गांववासियों ने पुलिस चौंकी रोहड़ जंगीर के आगे चौक में शव रखकर रोष प्रदर्शन किया। धरने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की मांग को पूरा करते दो व्यक्तियों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार देर शाम गांव रोहड़ जागीर में गांव के ही कुछ व्यक्तियों ने पुरानी रंजिश के चलते बकरियां चराने वाले एक व्यक्ति का कत्ल कर दिया था।
मृतक अमरजीत सिंह काला (45) के पुत्र जतिदर सिंह ने आरोप लगाया कर उसके पिता को पुरानी रंजिश के चलते गांव के कुछ व्यक्तियों ने गत दिवस बीड़ में बकरियों चराते समय पीट-पीट कर मार दिया था, जिसमें पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की। इसके विरोध में आज उन्होंने अपने रिश्तेदारों और गांव वासियों को साथ लेकर शव को पुलिस चौकी आगे रखकर धरना दिया।
धरने की सूचना मिलने पर थाना जुल्का के कार्यकारी थाना प्रमुख सब इंस्पेक्टर सुरिदर सिंह और चौकी इंचार्ज रोहड़ जागीर गुरमुख सिंह पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने प्रदर्शनकारियो को समझाने की कोशिश की परंतु परिवार कार्रवाई पर अड़ा रहा। डीएसपी देहाती अजेपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। डीएसपी की तरफ के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। पुलिस ने मृतक के पुत्र जतिदर सिंह और मौके के गवाह जसविदर सिंह के बयानों पर गांव रौहड़ जागीर के रहने वाले आरोपित संतोख सिंह और जगमीत सिंह उर्फ जून के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। वारिसों ने मृतक का संस्कार कर दिया।