द क्लास फोर्थ इंप्लाइज ने नई भर्ती पर की चर्चा
पटियाला द क्लास फोर्थ गवर्नमेंट इंप्लाइंज यूनियन पंजाब ब्रांच राजिदरा अस्पताल टीबी अस्पताल माता कौशल्या अस्पताल सरकारी मेडिकल कॉलेज डेंटल कॉलेज के नेताओं की मीटिग प्रधान राम कृष्ण की अगुआई में हुई।
जेएनएन, पटियाला : द क्लास फोर्थ गवर्नमेंट इंप्लाइंज यूनियन पंजाब ब्रांच राजिदरा अस्पताल, टीबी अस्पताल, माता कौशल्या अस्पताल, सरकारी मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज के नेताओं की मीटिग प्रधान राम कृष्ण की अगुआई में हुई। इसमें विशेष तौर पर सूबा प्रधान साथी दर्शन सिंह लुंबाना शामिल हुए। मीटिग में दर्जा चार कर्मचारियों की नई भर्ती, कांट्रेक्ट पर लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों की सेवाओं की नियमत नियुक्ति जैसे मुलाजिमों के अनेकों मसलों पर विचार-विमर्श किया गया। यूनियन नेताओं दर्शन सिंह लुंबाना, राम किशन ने सरकार की तरफ से दर्जा चार कर्मचारियों की भर्ती करने के लिए काम बाबा फरीद यूनिवर्सिटी फरीदकोट को देने का कड़ा नोटिस लिया गया। नेताओं ने कहा कि सरकार ने सभी नियमों को अनदेखा कर बाबा फरीद यूनिवर्सिटी को भर्ती करने का अधिकार दिया है। इस तरह सरकार ने अपने 40 महीनों के कार्यकाल के दौरान रेगुलाइजेशन नियम 2016 अस्तित्व में होने के बावजूद भी एडहाक, टेंपरेरी, वर्कचार्ज, दिहाड़ीदारों, कंट्रैक्ट और आउटसोर्स सहित पार्ट टाइम कर्मियों को नियमत नहीं किया। इस अवसर पर राम किशन, स्वर्ण सिंह बंगा, राजेश कुमार कल्याण, सुखदेव सिंह झंडी, नरिदर कुमार, मुकेश कुमार, अजय कुमार सिपा मौजूद थे।