विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'देश से अंग्रेज चले गए, लेकिन काले अंग्रेज आज भी बैठे हैं'; PCS भर्ती घोटाले पर चरणजीत चन्नी का बड़ा हमला

Published: Sun, 22 Nov 2026 02:25 PM (IST)

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पीसीएस भर्ती घोटाले और यूथ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर पंजाब सरकार पर निशाना साधा। 

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी। फोटो जागरण

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी। फोटो जागरण

HighLights

  1. चन्नी ने पीसीएस भर्ती घोटाले पर पंजाब सरकार की आलोचना की।

  2. जेल भेजे गए यूथ कांग्रेस नेताओं का समर्थन किया चन्नी ने।

  3. पूर्व मुख्यमंत्री ने पंजाब में 'पुलिस राज' का आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, पटियाला। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी आज बलिहार सिंह शमशपुर के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीसीएस भर्ती मामले और पीपीएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने के मामले में जेल भेजे गए यूथ कांग्रेस नेताओं को लेकर पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला।

गौरतलब है कि पटियाला जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अर्शदीप सिंह को पीपीएससी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने के मामले में अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया था। इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस नेताओं में भारी रोष है। कांग्रेस लगातार राज्य सरकार पर पुलिस के जरिए दबाव बनाने और प्रदेश में 'पुलिस राज' चलाने के आरोप लगा रही है।

जेल में बंद नेताओं से नहीं दी मिलने की अनुमति

मीडिया से बातचीत करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने आरोप लगाया कि पीसीएस भर्ती में अधिकारियों और राजनेताओं के बच्चों का चयन हुआ है, जो एक बड़ा घोटाला है। उन्होंने कहा कि इसी कथित घोटाले को उजागर करने के लिए कांग्रेस के युवा नेता प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन मौजूदा सरकार ने धक्केशाही करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।

चन्नी ने कहा कि कल उनके पार्टी अध्यक्ष को भी जेल में बंद नेताओं से मिलने की अनुमति नहीं दी गई, जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता इस धक्केशाही का जवाब देगी और सरकार को सबक सिखाएगी।

अंत में सरकार पर तंज कसते हुए चन्नी ने कहा, "देश से अंग्रेज तो चले गए, लेकिन काले अंग्रेज आज भी हमारे ऊपर बैठे हुए हैं।"

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।