Move to Jagran APP

खैहरा, धर्मवीर गांधी और बैंस ब्रदर्स बनाएंगे नया मोर्चा, साथ रैली कर किया ऐलान

आम आदमी पार्टी के बागी नेता सुखपाल खैहरा और डॉ. धर्मवीर गांधी ने बैंस ब्रदर्स के साथ मिलकर नया राजनीतिक मोर्चा बनाने का ऐलान किया है। इन नेताओं ने पटियाला में एक साथ रैली की।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 05:12 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 05:12 PM (IST)
खैहरा, धर्मवीर गांधी और बैंस ब्रदर्स बनाएंगे नया मोर्चा, साथ रैली कर किया ऐलान

पटियाला, जेएनएन। पंजाब की राजन‍ीति में नया समीकरण बनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी के बागी नेता सुखपाल सिंह खैहरा और आप के निलंबित सांसद डाॅ. धर्मवीर गांधी ने बैंस ब्रदर बलविंदर सिंह बैंस व सिमरजीत सिंह बैंस के साथ नया मोर्चा बनाने जा रहे हैं। चारों नेताओं ने नया मोर्चा बनाने का ऐलान किया। इन नेताओं ने कहा कि पंजाब के हित के मद्देनजर नया फ्रंट बनाने की कोशिशें की जा रही हैं।

loksabha election banner

डॉ. धर्मवीर गांधी और सुखपाल सिंह खैहरा ने पटियाला में रैली की। रैली में बैंस ब्रदर्स बलविंदर सिंह बैंस और सिमरजीत सिंह बैंस भी मौजूद थे। खैहरा और डॉ. गांधी ने कहा कि पंजाब के हितों को लेकर वे एक मंच पर आए हैं। दोनों नेताओं ने आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्‍व पर भी निशाना साधा।

रैली में मौजूद नेता।

डॉ. धर्मवीर गांधी ने कहा कि पंजाब को खुद मुखत्यार बनाने के लिए एक नया फ्रंट बनाने की कोशिशें की जा रही हैं। पिछले 70 सालों से पंजाब की राजनीति विभिन्‍न दलों के दिल्ली बैठे आकाओं के इशारे पर चल रही है। इस कारण पंजाब के हितों का नुकसान हो रहा है। अाम आदमी पार्टी में भी एेसी ही हालत है। ऐसे में पंजाब के हितों के लिए समान विचारधारा वाले नेताओं के एक मंच पर आने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: पीएम को एक गरीब लड़की का पत्र - मोदी जी, मेरी सिस्टर की शादी है, प्लीज आप जरूर आना

रैली में मौजूद लोग।

खैहरा ने भी कहा कि इस तरह का मंच बनाने की सख्‍त जरूरत है। खैहरा ने आम आदमी पार्टी के दिल्‍ली नेतृत्‍व पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि पंजाब की मुखत्‍यारी के लिए हम नया फ्रंट बनाने का प्रयास कर रहे हैं। बैंस ब्रदर्स ने भी इसमें पूरा सहयोग करने की बात कही। चारों नेताओं ने कहा के नए फ्रंट से अन्‍य नेताओं व शक्तियों को जोड़ने की कोशिश की जाएगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.