विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में 3307 जगह जली पराली, 870 FIR और 1004 पर रेड एंट्री; 60 लाख से अधिक का लगाया जुर्माना

Published: Sun, 08 Nov 2026 03:11 PM (IST)

पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं पर प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद हजारों मामले सामने आए हैं, जिसमें 3307 घटनाएं दर्ज हुईं और 60.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

पंजाब में पराली जलाने के 3307 मामले दर्ज।

पंजाब में पराली जलाने के 3307 मामले दर्ज।

HighLights

  1. पंजाब में पराली जलाने की 3307 घटनाएं दर्ज की गईं।

  2. 60.60 लाख रुपये का पर्यावरण मुआवजा जुर्माना लगाया गया।

  3. तरनतारन में सर्वाधिक 623, पटियाला में 196 मामले।

जागरण संवाददाता, पटियाला। पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से की जा रही कार्रवाई के बावजूद राज्य में आग लगाने के हजारों मामले सामने आए हैं।

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की 7 नवंबर 2026 तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पराली जलाने की कुल 3307 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें से 2903 मामलों में खेतों का निरीक्षण किया गया, जबकि 1275 स्थानों पर फसल अवशेष जलाने की पुष्टि हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पराली जलाने के मामलों में पर्यावरण मुआवजे के तहत कुल 60.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि 32.50 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। इसके अलावा 870 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई हैं और 1004 मामलों में रेड एंट्री की कार्रवाई की गई है। वहीं, 1102 चेतावनी नोटिस जारी किए गए हैं।

पटियाला जिले की स्थिति भी चिंताजनक

रिपोर्ट के अनुसार पटियाला जिले में अब तक पराली जलाने की 196 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें से 157 स्थानों का निरीक्षण किया गया, जबकि 94 स्थानों पर खेतों में पराली जलाने की पुष्टि हुई है। जिले में पर्यावरण मुआवजे के तहत 68 मामले दर्ज करते हुए कुल 3 लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसमें से 1 लाख 25 हजार रुपये की वसूली की गई है।

पटियाला जिले में पराली जलाने के मामलों को लेकर 77 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जबकि 33 मामलों में रेड एंट्री की गई है। इसके अलावा 185 चेतावनी नोटिस जारी किए गए हैं।

इन जिलों में सबसे अधिक पराली जलाने के मामले

रिपोर्ट के मुताबिक तरनतारन जिला 623 मामलों के साथ पहले स्थान पर है। फिरोजपुर में 435, संगरूर में 294, बठिंडा में 274 और अमृतसर में 235 मामले दर्ज किए गए हैं। पटियाला जिला 196 मामलों के साथ इस सूची में शामिल है।

राज्य में कुल स्थिति

पराली जलाने की कुल घटनाएं: 3307
खेतों का निरीक्षण: 2903
आग लगाने की पुष्टि वाले स्थान: 1275
पर्यावरण मुआवजे के मामले: 1193
कुल लगाया गया जुर्माना: 60.60 लाख रुपये
कुल वसूली: 32.50 लाख रुपये
दर्ज एफआईआर: 870
रेड एंट्री: 1004
चेतावनी नोटिस: 1102

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की यह रिपोर्ट 7 नवंबर 2026 तक की स्थिति पर आधारित है। आंकड़े बताते हैं कि पराली जलाने की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए प्रशासन की ओर से कार्रवाई जारी है, लेकिन राज्य के कई जिलों में अभी भी बड़ी संख्या में आग लगाने के मामले सामने आ रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।