पंजाब में तेज हुई पराली की आग, पांच दिन में दोगुने हुए मामले, आंकड़ा सात हजार के पार
पंजाब में प्रदूषण से बुरा हाल होने के बावजूद खेतों में पराली जलाने की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं उल्टे राज्य में पराली की आग तेज हो गई है। राज्यभर में पराली जलाने के मामले बढ़ गए हैं और पांच दिनों में ये दोगुने हो गए हैं।
पटियाला, [गौरव सूद]। पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं के कारण प्रदूषण लगतार बढ़ रहा है और यह गंभीर हालत में पहुंच गया है। इसके बावजूद पराली जलाने के मामले कम होने केे बजाए बढ़ रहे हैं। राज्य में पराली जलाने के मामलों में पांच दिन में दोगुना बढ़ोतरी हुई है।
14 अक्टूबर तक राज्य में पराली जलाने के 3517 मामले आए थे, जबकि 19 अक्टूबर तक पंजाब रिमोट सेंङ्क्षसग सेंटर (पीआरएससी) लुधियाना के अनुसार इनकी संख्या बढ़कर 7105 हो गई है। शनिवार को पराली जलाने लगाने के सबसे ज्यादा 967 मामले दर्ज किए गए।
तरनतारन सबसे आगे, अमृतसर दूसरे स्थान पर, अमृतसर में इस बार तीन साल में सबसे ज्यादा जली पराली
तरनतारन और अमृतसर में सबसे ज्यादा पराली जलाई जा रही है। अमृतसर जिले में इस बार तीन में सबसे ज्यादा पराली जली है। यहां अब तक 1530 मामले सामने आए हैं। 2019 में पूरे सीजन में यहां 1510, वर्ष 2018 में 1151 और 2017 में 999 मामले सामने आए थे।
अभी एक महीना चलेगी धान की कटाई
धान की कटाई अभी एक महीना चलेगी। इससे पराली को आग लगाने की घटनाएं और बढ़ेंगी। सरकारी एजेंसियां और पर्यावरणविद भी इस साल पहले से ज्यादा पराली जलाए जाने का अनुमान लगा रहे हैं।
पराली जलाने वालों पर हो रही कार्रवाई
पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन प्रो. एसएस मरवाहा ने बताया कि पराली जलाने वालों पर जुर्माना किया जा रहा है। पराली जलाने वालों की जमीनी फर्द में रेड एंट्री की जा रही है। केस भी दर्ज किए जा रहे है। किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है।
जिला अनुसार पराली जलाने की घटनाएं
जिला- 14 अक्टूबर, 2020- 19 अक्टूबर, 2020
अमृतसर- 213- 1530
बरनाला- 16- 27
बठिंडा- 43- 158
फरीदकोट- 74- 303
फतेहगढ़ साहिब- 71- 185
फाजिल्का- 25- 135
फिरोजपुर- 164- 623
गुरदासपुर- 218- 504
होशियारपुर- 26- 75
जालंधर- 73- 142
कपूरथला- 101- 294
लुधियाना- 99- 179
मानसा- 37- 109
मोगा- 23- 78
मुक्तसर- 14- 89
पठानकोट- 0- 01
पटियाला- 330- 618
रोपड़- 14- 45
संगरूर- 88- 158
मोहाली- 54- 113
नवांशहर- 14- 23
तरनतारन- 820- 1716
कुल- 3517- 7105
---
एक्यूआइ वैल्यू
अमृतसर- 153
बठिंडा- 146
चंडीगढ़- 97
जालंधर- 132
खन्ना- 144
लुधियाना- 193
मंडी गोबिंदगढ़- 153
पटियाला- 133
रूपनगर- 166
(केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार)
यह भी पढ़ें: क्या पंजाब में केंद्रीय कृषि कानून होंगे बेअसर, जानिये राज्य सरकार के बिलों व केेंद्र के कानूनों में अंतर
यह भी पढ़ें: नवजोत सिद्धू का फिर पंजाब सरकार पर हमला, कहा- MSP नहीं दे सकते तो माफिया राज बंद करो
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें