भाभी को अकेला देख देवर लांघ देता था सीमाएं, आखिरकार टूटा सब्र का बांध
देवर जब भी भाभी को घर में अकेला देखता तो वह उससे छेड़छाड़ करने लगता। धीरे-धीरे वह सीमाएं लांघने लगा और एक दिन उसने उससे अश्लील छेड़छाड़ की।
जेएनएन, पटियाला। तेज कालोनी निवासी एक महिला ने अपने ही देवर पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।
महिला के मुताबिक उसका देवर अक्सर अकेले में उससे छेड़छाड़ करता था। शुरू में भाभी इसे मजाक के रूप में लेती थी, लेकिन धीरे-धीरे देवर सीमाएं लांघता चला गया। एक दिन तो हद हो गई। देवर उससे अश्लील हरकतें करने लगा।
पढ़ें : मायके गई पत्नी के बन गए किसी और से संबंध, पति रोड़ा बना तो दबा दिया गला
महिला के मुताबिक उसने जब अपने देवर को समझाने का प्रयास किया तो वह और उग्र हो गया। वह अश्लील हरकतें करने लगा। उसने जब इसका विरोध किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।