जन सेवा समिति ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
श्री राधा कृष्ण जन सेवा समिति पटियाला ने श्री धाम वृंदावन में जरूरतमंद संतों को गर्म कंबल बांटे।
By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Jan 2020 05:16 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 05:16 PM (IST)
जेएनएन, पटियाला : श्री राधा कृष्ण जन सेवा समिति पटियाला ने श्री धाम वृंदावन में जरूरतमंद संतों को गर्म कंबल बांटे। अनीश मंगला ने बताया कि ये गर्म कंबल श्री धाम वृंदावन में समिति द्वारा हर वर्ष सर्दी के मौसम में संतों को बांटे जाते हैं। समिति के सदस्यों ने यमुना तट, काली दह पर रह रहे संतों को गर्म कंबल बांटे। इस अवसर पर कविता गोयल, दर्शना शर्मा, ईशू शर्मा, राम बिहारी भोला और पंडित भोला शर्मा मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें