शिव सेना हिदुस्तान ने जलाया अमन अरोड़ा का पुतला
राष्ट्रीय प्रमुख शिव सेना हिदुस्तान पवन कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश पर आम आदमी पार्टी के विधायक अमन अरोड़ा का पुतला जलाकर उनके उस बयान पर विरोध जताया जिसमें उन्होंने कहा कि सभी गौ माता को बूचड़खाने भेज कर काट देना चाहिए।
जेएनएन, पटियाला : राष्ट्रीय प्रमुख शिव सेना हिदुस्तान पवन कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश पर आम आदमी पार्टी के विधायक अमन अरोड़ा का पुतला जलाकर उनके उस बयान पर विरोध जताया जिसमें उन्होंने कहा कि सभी गौ माता को बूचड़खाने भेज कर काट देना चाहिए। अमन अरोड़ा के इस बयान से यही साबित होता है कि आम आदमी पार्टी हिदू विरोधी पार्टी है। विधायक के इस बयान की शिव सेना हिदुस्तान निदा करती है। इसी को लेकर शिव सेना हिदुस्तान ने विधायक का पुतला जलाया और प्रशासन व सरकार से मांग की कि विधायक पर एफआइआर दर्ज की जाए। अगर अमन अरोड़ा पर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं होती तो शिवसेना हिदुस्तान संघर्ष तेज करेगी। इस मौके पर उत्तर भारत प्रभारी युवा सेना राजेश कौशिक, महासचिव युवा सेना विशाल जिदल, पंजाब इंचार्ज विद्यार्थी सेना प्रदीप वर्मा, पंजाब प्रधान हिदुस्तान महिला सेना राजवीर कौर वर्मा, पंजाब उपप्रधान रविद्र सिगला, सिटी प्रधान हिदुस्तान महिला सेना, मोनिका वालिया सिटी उपप्रधान, डिपल जिला यूथ चेयरमैन, अमरजीत सिह, बंटी राजू, पवार विशाल कंबोज शामिल थे।