प्रो. सिक्योरिटी सर्विस ने दूसरा रोजगार मेला लगाया
प्रो. सिक्योरिटी सर्विस द्वारा दूसरा रोजगार मेला लगाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 04:47 PM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 06:14 AM (IST)
जेएनएन, समाना,(पटियाला) : प्रो. सिक्योरिटी सर्विस द्वारा दूसरा रोजगार मेला लगाया गया। गुरशरण कौर रंधावा के नेतृत्व में लगाए गए इस मेले में बेरोजगार लड़कों और लड़कियों ने भाग लिया। प्रो. सिक्योरिटी सर्विस अफसर गुरविदर सिंह खेड़की ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा बेरोजगार लड़कों और लड़कियों को रोजगार मुहैया करवाने में योगदान दिया जा रहा है। इससे पहले भी समाना में रोजगार मेले में कई बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराया गया है। इस अवसर पर स्वरूप सिंह और अन्य सदस्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें