नाटक से भ्रूण हत्या पर कटाक्ष
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फीलखाना खाना में शिक्षा विभाग के निर्देश पर ज्ञान उत्सव आयोजित किया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 01:21 AM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2019 06:07 AM (IST)
जेएनएन, पटियाला : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फीलखाना खाना में शिक्षा विभाग के निर्देश पर ज्ञान उत्सव आयोजित किया गया। प्रिसिपल करमजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा पर आधारित ज्ञानवर्धक मुकाबले करवाए गए। गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित इस उत्सव में कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्रों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने मौलिक मुकाबले में दिलचस्पी दिखाते हुए मन पसंद विषय पर मन के भाव लिखकर जाहिर किए। छात्रों के ज्ञान की जांच के लिए टेस्ट लिया गया। इस मौके पर छात्राओं ने भ्रूण हत्या के खिलाफ नाटक का मंचन किया। इस मौके पर विज्ञान प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें