25 को बौड़ा गेट पर धरना देगा शिअद
नाभा (पटियाला) शिरोमणी अकाली दल के पूर्व हलका इंचार्ज मक्खन सिंह लालका ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के आदेश पर 25 सितंबर को पंजाब भर में तीन घंटे के लिए चक्का जाम किया जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 11:42 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 11:42 PM (IST)
जेएनएन, नाभा (पटियाला) : शिरोमणी अकाली दल के पूर्व हलका इंचार्ज मक्खन सिंह लालका ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के आदेश पर 25 सितंबर को पंजाब भर में तीन घंटे के लिए चक्का जाम किया जाएगा। जिसके तहत हलका नाभा के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, किसानों और निवासियों द्वारा सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बौड़ा गेट पर धरना देकर चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल जो हमेशा पंजाबियों और किसानों के साथ खड़ा है और चुप नहीं रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें