राजीव के कत्ल के आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
शादीशुदा प्रेमिका से संबंध बनाए रखने के लिए दोस्त के साथ मिलकर महिला के पति राजीव कुमार का कत्ल करने के मामले मे दूसरे आरोपित गुरप्रीत सिंह की तलाश शुरू कर दी है।
जागरण संवाददाता, पटियाला : शादीशुदा प्रेमिका से संबंध बनाए रखने के लिए दोस्त के साथ मिलकर महिला के पति राजीव कुमार का कत्ल करने के मामले मे दूसरे आरोपित गुरप्रीत सिंह की तलाश शुरू कर दी है। हालाकि पुलिस द्वारा शक जताया जा रहा था कि गुरप्रीत हत्या करने के बाद मलेशिया भाग गया है, लेकिन फिलहाल पुलिस को मिली गुप्त जानकारी अनुसार गुरप्रीत मलेशिया नहीं गया। जिसके बाद पुलिस ने गुरप्रीत सिंह घर और परिजनों के घर छापेमारी उसकी तलाश शुरू कर दी है। सिटी थाना इंचार्ज साहिब सिंह ने बताया फिलहाल गुरप्रीत सिंह की पासपोर्ट डिटेल से उसके विदेश जाने संबंधी पुष्टि नहीं हो पा रही। जिसके चलते पुलिस ने गुरप्रीत की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि अगर गुरप्रीत सिंह को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि राजीव की लाश करीब एक महीना पहले समाना से फतेहपुर जाने वाली भाखड़ा नहर के पास से मिली थी। पांच सितंबर की सुबह लाश मिलने के बाद परिवार ने इसे हादसा मानते हुए धारा 174 की कार्यवाही कर लाश का पोस्टमार्टम किया था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद थाना सिटी समाना पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपित सतीश कुमार निवासी नीलगढ़ मोहल्ला समाना और उसके दोस्त गुरप्रीत सिंह पुत्र देवराज निवासी पानी वाली टंकी कालोनी कुतबनपुर के खिलाफ हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित सतीश के मृतक राजीव की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे, जिस वजह से उसने गला घोंटकर राजीव का कत्ल कर लाश नहर किनारे फेंक दी थी। यह कत्ल करने के लिए सतीश ने अपने दोस्त गुरप्रीत को डेढ़ लाख रुपए देने का वायदा किया था, जिसके बाद वह कत्लकांड में शामिल हो गया।