विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटियाला में देर रात हुआ दर्दनाक हादसा! बाइक सवार उछलकर ग्रिल पर गिरा, गर्दन में घुसी रॉड मुंह से हुई पार

Published: Sun, 04 Oct 2026 11:48 AM (IST)

पटियाला में राजपुरा रोड पर बीती रात एक भयानक सड़क हादसा हो गया। बाइक डिवाइडर से टकराई। जिसके बाद एक ...और पढ़ें

HighLights

  1. पटियाला के राजपुरा रोड पर देर रात हादसा।

  2. तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दो घायल।

  3. एक युवक की गर्दन में रॉड घुसी, हालत गंभीर।

जागरण संवाददाता, पटियाला। पटियाला शहर के राजपुरा रोड पर स्थित पीवीआर मॉल के सामने बीती देर रात एक भयानक हादसा हुआ। आधी रात के बाद करीब 12 बजे के आसपास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

हादसे के बाद मंजर इतना भयानक था कि एक को बचाने के लिए मेडिकल टीम को बुलाना पड़ा। देर रात करीब 12 बजे के बाद दो युवक बाइक पर सवार होकर राजपुरा रोड से गुजर रहे थे। पीवीआर मॉल के सामने पहुंचते ही तेज रफ्तार होने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक डिवाइडर से जा टकराई।

टक्कर इतनी भयानक थी कि एक युवक उछलकर सड़क के बीचों-बीच लगे डिवाइडर और उस पर लगी लोहे की ग्रिल पर जा गिरा। इस दौरान लोहे की एक नुकीली ग्रिल सीधे युवक की गर्दन में घुसी और मुंह से बाहर हो गई। 

यह भी पढ़ें- पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम! पाकिस्तान से भेजी AK-47 और दो हैंड ग्रेनेड रिकवर, अमृतसर में एक तस्कर अरेस्ट

लोग चाह कर भी न कर सके मदद

एक्सीडेंट के बाद लोग तुरंत इकट्‌ठा हो गए। मंजर व हलाता इतने भयानक थे कि लोग चाहकर भी मदद न कर सके। तुरंत पुलिस व एंबुलेंस सर्विस को कॉल किया गया। रॉड गर्दन के बीच में घुसी और मुंह के पार हई थी। जिसके चलते किसी ने युवक को उससे हटाने का प्रयास न किया। पुलिस व मेडिकल टीम पहुंची और हालात को देखते हुए युवक को रॉड से हटाया गया।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather 4th October: मानसून ने ली विदाई! दिन का तापमान हुआ स्थिर, रातें सामान्य से 4 डिग्री तक अधिक गर्म

दोनों बाइक सवारों की हालत गंभीर

दुर्घटना में दोनों बाइक सवारों को बेहद गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां मेडिकल टीम दोनों के इलाज में जुटे हुए हैं। हादसे के कारणों को जानने के लिए भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें- राजा वड़िंग के बाद परगट सिंह के सिर सजेगा ताज: इसी हफ्ते होगी ताजपोश, पायलट समेत जुटेगा पूरा नेतृत्व