विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब: राजपुरा की सियासत में बड़ा उलटफेर, पूर्व कांग्रेस विधायक कंबोज 8 पार्षदों सहित BJP में शामिल

Published: Thu, 19 Nov 2026 07:28 PM (GMT+05:30)

पूर्व कांग्रेस विधायक हरदयाल सिंह कंबोज अपने आठ पार्षदों और समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए, जिससे राजपुरा की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है।

पूर्व कांग्रेस विधायक कंबोज आठ पार्षदों सहित भाजपा में शामिल।

पूर्व कांग्रेस विधायक कंबोज आठ पार्षदों सहित भाजपा में शामिल।

HighLights

  1. पूर्व विधायक हरदयाल कंबोज भाजपा में हुए शामिल

  2. आठ पार्षदों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

  3. राजपुरा नगर कौंसिल में भाजपा को मिला बहुमत

संवाद सहयोगी, राजपुरा (पटियाला)। राजपुरा की राजनीति में वीरवार को एक बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दो बार के पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज अपने आठ पार्षद व बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। स्थानीय राजनीतिक जानकारों और समर्थकों के अनुसार, इस दलबदल के बाद राजपुरा के सियासी समीकरणों में बड़ा फेरबदल हुआ है।

कंबोज के साथ आठ पार्षदों के भाजपा में आ जाने से अब नगर कौंसिल में पार्टी के पार्षदों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। स्थानीय राजनीतिक आकलन के मुताबिक, यह संख्या परिषद पर काबिज होने के लिए आवश्यक बहुमत के आंकड़े से एक अधिक है। इस घटनाक्रम के बाद से कंबोज समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

कंबोज की भाजपा में एंट्री के साथ ही अब स्थानीय सियासी गलियारों में भाजपा के हल्का इंचार्ज जगदीश जग्गा की भूमिका और उनके अगले रुख को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। गौरतलब है कि पिछला विधानसभा चुनाव जगदीश जग्गा ने भाजपा के टिकट पर लड़ा था।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि किसान आंदोलन के दौर में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने चुनाव में दमदार प्रदर्शन किया था और वे पूरे पंजाब में सबसे अधिक वोट हासिल करने वाले भाजपा के दूसरे उम्मीदवार रहे थे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी के भीतर नए और पुराने नेतृत्व के बीच तालमेल किस तरह बैठता है और राजपुरा की आगामी राजनीति किस करवट बैठती है।

राजपुरा के पूर्व विधायक हरदयाल कंबोज का प्रोफाइल

निर्वाचन क्षेत्र: राजपुरा (पटियाला)
पार्टी: पूर्व में कांग्रेस और अब भाजपा में शामिल
विधायक कार्यकाल: साल 2012-20217 और साल 2017-2022
पेशा: राामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता
विधानसभा चुनाव हारे: साल 2007 में राजपुरा से भाजपा के राज खुराना से 14184 वोट से चुनाव हारे
कांग्रेस में भूमिका: वे पंजाब कांग्रेस मेनीफेस्टो कमेटी के सह अध्यक्ष रहे और पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों से जुड़े रहे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।