Move to Jagran APP

हत्या के बाद हादसा दिखाने की कोशिश में पांच पर केस

थाना सिटी राजपुरा के तहत आते गांव बलसुआ निवासी एक युवक की हत्या के बाद उसे हादसा दिखाने की कोशिश की गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 04:52 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 04:52 PM (IST)
हत्या के बाद हादसा दिखाने 
की कोशिश में पांच पर केस
हत्या के बाद हादसा दिखाने की कोशिश में पांच पर केस

जागरण संवाददाता, राजपुरा (पटियाला) : थाना सिटी राजपुरा के तहत आते गांव बलसुआ निवासी एक युवक की हत्या के बाद उसे हादसा दिखाने की कोशिश की गई। घटना 24 जुलाई शाम की है, जब युवक की मां अस्पताल पहुंची तो उसने बेटे की हालत देख हत्या का आरोप लगाया। सिटी राजपुरा पुलिस ने मामले में मृतक 18 वर्षीय गुरसेवक सिंह की मां परमजीत कौर के बयान दर्ज करने के बाद आरोपितों को नामजद किया है।

loksabha election banner

यह मामला मृतक के दोस्तों विक्की, जग्गी, लवप्रीत सिंह, विक्की की मां व एक अज्ञात पर दर्ज हुआ है। फिलहाल इन आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शव पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया है। थाना सिटी राजपुरा के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह ने कहा कि फिलहाल मृतक के परिवार के बयान पर केस दर्ज किया है, जल्द ही पड़ताल के बाद पूरा मामला साफ हो जाएगा कि कत्ल की वजह क्या थी।

दर्ज मामले के अनुसार आरोपित विक्की 24 जुलाई को गुरसेवक सिंह के घर पहुंचा था, जहां से उसे अपने साथ बाइक पर ले गया था। कंबाइन की ड्राइवरी करने वालों के साथ हेल्पर के तौर पर काम करने वाले गुरसेवक सिंह की देर शाम तक घर नहीं लौटा। कुछ समय बाद पीछे जग्गी, लवप्रीत सिंह भी चले गए। शाम करीब छह बजे घर से गए गुरसेवक सिंह के न लौटने पर परिवार के लोग तलाश करने लगे तो साढ़े आठ बजे रात के समय जग्गी ने घर आकर बताया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है। वह तुरंत सरकारी अस्पताल राजपुरा पहुंची, जहां देखा कि गुरसेवक सिंह की मौत हो चुकी थी। गुरसेवक सिंह के शरीर के जख्मों को देखने के बाद आरोप लगाया कि उसका कत्ल किया गया है। इस वजह से कत्ल का शक

परमजीत कौर के अनुसार दो हफ्ते पहले किसी बात को लेकर विक्की व गुरसेवक सिंह में झगड़ा हुआ था। इस दौरान विक्की की मां ने गुरसेवक को मारने की धमकियां दी थी। मौके पर मामला शांत हो गया था लेकिन दोनों परिवारों के बीच में रंजिश थी। 24 जुलाई को किसी काम के बहाने से उसके बेटे को ले जाने के बाद कत्ल कर एक्सीडेंट बताते हुए अस्पताल में दाखिल करवाया था, जबकि हादसे में किसी भी तरह के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सुराग नहीं मिले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.