आरटीआइ डालने से गुस्साए आरोपितों ने हमला कर हाथ व टांग तोड़ी
कालोनी के खिलाफ आरटीआइ डालने से गुस्साए कुछ लोगों ने आरटीआइ एक्टिविस्ट पर हमला कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Mar 2021 05:48 PM (IST)Updated: Mon, 15 Mar 2021 05:48 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पटियाला : कालोनी के खिलाफ आरटीआइ डालने से गुस्साए कुछ लोगों ने आरटीआइ एक्टिविस्ट पर हमला कर दिया। थाना त्रिपड़ी में दर्ज करवाई शिकायत संबंधी जानकारी देते हुए आरटीआइ एक्टिविस्ट महिदर कुमार निवासी गुरु नानक नगर त्रिपड़ी ने बताया कि 13 मार्च को सुबह 8.45 बजे वह दुकान के बाहर पानी भरने आए तो चार अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। जिसके चलते उनका दायां हाथ व दाईं टांग टूट गई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने कहा कि वह कई आरटीआइ डालकर कई मामलों में पहले भी खुलासा कर चुके है। अब भी अवैध कालोनी और कब्जे की जमीनों संबंधी आरटीआइ डाली हुई है। शक है कि आरोपितों ने इसी रंजिश में हमला किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें