विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटियाला में बदमाशों व पुलिस के बीच चली गोलियां, दो संदिग्ध गिरफ्तार; बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे

Published: Thu, 02 Jul 2026 03:21 PM (GMT+05:30)

पटियाला में गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस मुठभेड़ के बाद दो संदिग्धों को गिरफ्तार ...और पढ़ें

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी।

HighLights

  1. पटियाला में पुलिस ने दो संदिग्धों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा।

  2. गिरफ्तार संदिग्ध परमजीत और जसकरन बड़ी वारदात की फिराक में थे।

  3. पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद किया।

जागराण संवाददाता, पटियाला। पटियाला पुलिस ने गुरुवार को एक विशेष अभियान के दौरान दो संदिग्धों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों संदिग्ध किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान दोनों को घेरने का प्रयास किया गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए दोनों संदिग्धों की पहचान परमजीत और जसकरन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों कपूरथला जिले के गांव हमीरा के रहने वाले हैं। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे किस उद्देश्य से पटियाला पहुंचे थे तथा उनके अन्य साथियों की इस मामले में कोई भूमिका है या नहीं।

यह भी पढ़ें- लुधियाना में मोबाइल लुटेरे को जनता ने खंभे से बांधकर जमकर पीटा, फरार साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

गुप्त सूचना के बाद हुई कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उन्हें पहले से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति क्षेत्र में घूम रहे हैं और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डकाला मार्ग पर घेराबंदी की। जब पुलिस ने संदिग्धों को रुकने का संकेत दिया तो उन्होंने वहां से निकलने की कोशिश की। इसी दौरान गोलीबारी हुई।

पुलिस का कहना है कि जवाबी कार्रवाई के बाद दोनों संदिग्धों को काबू कर लिया गया। उनके कब्जे से हथियार और अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद किया गया है। बरामद हथियारों और सामान की जांच की जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि उनका उपयोग किन मामलों में किया जाना था या पहले किसी वारदात में हुआ है या नहीं।

यह भी पढ़ें- RTE के तहत दाखिले नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी, 15 जुलाई से भाजपा नेता बैठेंगे दो दिवसीय धरने पर

बदमाशों का अपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है। दोनों आरोपितों के आपराधिक रिकॉर्ड और उनके संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या वे किसी संगठित आपराधिक गिरोह से जुड़े हुए हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले में सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में कोई नया तथ्य सामने आता है तो उसके अनुसार मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें- पूर्व जत्थेदार के बयान के बाद तेज हुई बरगाड़ी बेअदबी व बहबल कलां गोलीकांड की जांच, घटनास्थलों पर पहुंची SIT