न बिजली बिल कम आए, न केबल की राशि कम हुई : बिट्टली
जागरण संवाददाता पटियाला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमरप्रीत बिट्टली ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के लोगों के साथ झूठे वायदे करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
जागरण संवाददाता, पटियाला :
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमरप्रीत बिट्टली ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के लोगों के साथ झूठे वायदे करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने बिजली सस्ती करने सहित लोगों के बकाया बिल माफ करने का एलान किया है, लेकिन अब तक लोगों को बिजली के बिल सस्ते दाम के हिसाब से नहीं आए हैं। हालत यह है कि लोगों के बिजली बिल पहले से भी अधिक राशि के आए हैं। केबल टीवी को बारे में मुख्यमंत्री चन्नी ने 100 रुपये देने की बात कही है जब केबल वालों से बात की उन्होंने कहा कि सरकार का ऐसा कोई फरमान नहीं है लोगों को केबल की भी पूरी राशि देनी पड़ रही है। मुख्यमंत्री की घोषणाएं झूठी साबित हो रही हैं।