धोखे से साइन करवाकर गिरवी रखी रजिस्ट्री
थाना सिविल लाइन पुलिस ने धोखे से साइन करवाकर प्लाट गिरवी रखने के मामले में 4 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 06:46 PM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 06:46 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पटियाला
थाना सिविल लाइन पुलिस ने धोखे से साइन करवाकर प्लाट गिरवी रखने के मामले में 4 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में विधान चंद ने बताया कि विकास पुरी, साहिल गुप्ता, नीरज जैन, मोहित गर्ग ने उसकी पत्नी डॉली को बहकावे में लेकर उससे एक प्लाट की रजिस्ट्री लेकर कुछ खाली कागजों पर भी हस्ताक्षर करवा लिए। बाद में पता चला कि आरोपितों ने धोखे से आरोपित मोहित गर्ग के पास प्लाट की रजिस्ट्री गिरवी रखकर पैसे हासिल करके धोखाधड़ी की है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर उक्त आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें