विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पराली जलाने के मामले में पटियाला पुलिस ने 20 केस दर्ज किए, तीन में खेत मालिक नामजद

Published: Sun, 08 Nov 2026 05:12 PM (IST)

पटियाला पुलिस ने पराली जलाने के 20 नए मामले दर्ज किए हैं, जिनमें तीन खेत मालिकों को नामजद किया गया ...और पढ़ें

पराली जलाने के मामले में पटियाला में 20 केस दर्ज। फाइल फोटो

पराली जलाने के मामले में पटियाला में 20 केस दर्ज। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, पटियाला। पंजाब के पटियाला जिले में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर जिला पुलिस ने शनिवार को 20 मामले दर्ज किए हैं। इनमें 17 मामले अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं, जबकि तीन मामलों में खेत मालिकों की पहचान होने के बाद उन्हें नामजद किया गया है।

इससे पहले शुक्रवार को भी पुलिस ने जिले के विभिन्न हिस्सों में पराली जलाने के मामलों में 26 केस दर्ज किए थे। इस तरह दो दिनों में पराली जलाने के कुल 46 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।