अकाली कौंसलर के दो बेटों के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज
जेएनएन, समाना (पटियाला) : घड़ामां पत्ती निवासी एक नाबालिग लड़की ने समाना के एक अकाली पार्षद के दो बेटो
जेएनएन, समाना (पटियाला) : घड़ामां पत्ती निवासी एक नाबालिग लड़की ने समाना के एक अकाली पार्षद के दो बेटों के खिलाफ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें करने का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी कि वह नौवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। नौ जनवरी को वह ट्यूशन पढ़ने के बाद शाम करीब छह बजे घर वापस आ रही थी। जब वह कौंसलर राजकुमार की आटा चक्की के पास पहुंची तो आटा चक्की पर पहले से ही उसके दोनों लड़के अशोक कुमार और गौतम कुमार खड़े थे। इनमें से अशोक कुमार ने अपने हाथ में लाठी पकड़ी हुई थी। जैसे ही वह वहां से गुजरने लगी तो दोनो भाइयों ने उसे बीच रास्ते में घेर लिया। गौतम ने उसकी बाजू पकड़कर अश्लील हरकतें कीं। पीड़िता ने बताया कि उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो अशोक उसे लाठी मारने लगा। शोर सुनकर पास में ही रहते उसके घर के सदस्य मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद दोनों भाई उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। सिटी पुलिस ने शिकायत पर अशोक कुमार और गौतम कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर, कौंसलर राजकुमार का कहना है कि उसे राजनीतिक तौर पर परेशान करने के लिए उसके बेटों के खिलाफ झूठा केस दर्ज किया कया है।