गणेश विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली
श्री अष्टविनायक गणेश मंडल की तरफ से गणेश विसर्जन के लिए शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्री गणेश जी की मूर्ति को सुंदर रथ पर विराजमान किया गया था।
जेएनएन, समाना पटियाला
श्री अष्टविनायक गणेश मंडल की तरफ से गणेश विसर्जन के लिए शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्री गणेश जी की मूर्ति को सुंदर रथ पर विराजमान किया गया था। शोभायात्रा का शहर के विभिन्न बाजारों में स्वागत किया गया। इस दौरान कुछ युवकों द्वारा आग से खेल कर हैरतअंगेज खेल दिखाए। शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए शोभा यात्रा देर सायं भाखड़ा नहर पर पहुंची। इस अवसर पर पूरे विधि विधान से गणेश पूजन किया गया। जिसके बाद गणपति बप्पा मोरिया, अगले वर्ष तू जल्दी आना के जयघोष के गणेश विसर्जन किया गया। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने भाखड़ा नहर के किनारे खड़े होकर विसर्जन का मनोरम नजारा देखा। गणेश विसर्जन के बाद लोग झूमते नाचते जयघोष करते वापस शिवा जी मार्केट पहुंचे और अटूट भंडारा लगाया गया। इस अवसर पर गणेश मंडल सदस्य और अन्य गणमान्य लोग हाजिर थे।
मोहल्ला नीलगढ़ से भी गणेश विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर अशोक जैन की ओर से विशेष तौर पर गणेश पूजन कराया गया। पूजन के बाद गणेश विसर्जन के लिए अशोक जैन की तरफ से झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया गया। इसके बाद भाखड़ा नहर में गणेश विसर्जन किया गया। इस अवसर पर रमन म¨हदरा, रवि गर्ग, बल¨वदर कुमार, साहिल कुमार, पवन कुमार, मनोज कुमार, विजय कुमार मौजूद रहे।