अकाली-भाजपा जीत का परचम लहराने के लिए तैयार: रखड़ा
शिरोमणि अकाली दल-भाजपा के साझा उम्मीदवार व पूर्व कैबेनिट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने बताया कि अकाली दल भाजपा अपना जीत का परचम लहराने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि कांग्रेसियों को बड़ी हार देकर जल्दी घर को भेजा जाएगा।
फोटो: 10
प्रचार के रंग
महासमर 2019
जागरण संवाददाता, पटियाला
शिरोमणि अकाली दल-भाजपा के साझा उम्मीदवार व पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने बताया कि अकाली दल भाजपा अपना जीत का परचम लहराने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि कांग्रेसियों को बड़ी हार देकर जल्दी घर को भेजा जाएगा। रखड़ा रविवार को हलका पटियाला के नजदीकी इलाकों में रखी मीटिगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस का समय पंजाब में से खत्म हो चुका है। गत दो वर्षाे के राज दौरान कांग्रेस ने कोई भी विकास का कार्य लोगों के लिए नहीं किया। सिर्फ बयानबाजी के साथ ही टाइम निकाला है। इसी कारण आज कांग्रेस को जनता के गुस्से का सामना कई जगह करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सही नहीं और हर कोई आज कांग्रेस से नफरत कर रहा है।
रखड़ा ने बताया कि अकाली भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जिसने हमेशा लोगों के हितों की बात की है। लोगों को जहां बड़े स्तर पर रोजगार दिया, वहीं जनता के लिए बडे़ प्रोजेक्ट भी लेकर आयी है। इस लिए आज भी लोग अकाली-भाजपा द्वारा किए विकास कार्याे को याद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार लोगों के सहयोग के साथ कांग्रेस को पूरी तरह हरा कर घर भेजा जाएगा। इस मौके उनके साथ चरनजीत सिंह रखड़ा, जसपाल सिंह बिटू चठा कोर कमेटी मैंबर, परमजीत सिंह पम्मा, राजिन्द्र सिंह विर्क, हरविन्द्र सिंह बब्बू, भुपिदर डकाला, गुरजंट सिंह ललौछी और सोनी विर्क आदि मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप