कर्फ्यू में खोली दुकानें, पांच पर केस दर्ज
संस राजपुरा (पटियाला) सिटी पुलिस रोसंस राजपुरा (पटियाला) सिटी पुलिस राजपुरा ने डीसी के आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में पांच दुकानदारों के खिलाफ अलग अलग चार मामले दर्ज किए हैं। ाजपुरा ने डीसी के आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप
संस, राजपुरा (पटियाला)
सिटी पुलिस राजपुरा ने डीसी के आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में पांच दुकानदारों के खिलाफ अलग अलग चार मामले दर्ज किए हैं। कोरोना वायरस के चलते डिप्टी कमिश्नर ने अलग अलग दिनों में अलग अलग दुकानें खोलने के आदेश जारी किएं हैं। इस बीच बुधवार को मनियारी की दुकानें बंद होने के कारण अजय कुमार पुत्र गणेश ठाकुर निवासी पीर कालोनी, संजय कुमार पुत्र गणेश ठाकुर निवासी राजपुरा ने दुर्गा मंदिर चौक के पास अपनी मनियारी की दुकान खोलकर सामान बेच रहे थे। हीरा चौक पर गिफ्ट की दुकान खुली थी। बलदेव राज पुत्र सुख राम निवासी दशमेश कलोनी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। जगदीश कुमार पुत्र राम दिता निवासी एनटीसी स्कूल राजपुरा के खिलाफ बूटों की दुकान खुली होने के आरोप में केस दर्ज किया। इसी तरह राहुल खान पुत्र महबूब खान निवासी सहारनपुर ने ढाबा खोल रखा था।