बूथ मालिकों का निगम को प्रॉपर्टी टैक्स देने से इनकार
प्रॉपर्टी टैक्स भरने के मामले को लेकर डीसी दफ्तर के सामने स्थित बूथ मालिक और नगर निगम आमने-सामने आ गए हैं। निगम ने बूथ मालिकों से प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के चक्कर में बूथ मालिकों को नोटिस जारी कर टैक्स भरने के लिए तीन दिन का समय दिया है।
जागरण संवाददाता, पटियाला
प्रॉपर्टी टैक्स भरने के मामले को लेकर डीसी दफ्तर के सामने स्थित बूथ मालिक और नगर निगम आमने-सामने आ गए हैं। निगम ने बूथ मालिकों से प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के चक्कर में बूथ मालिकों को नोटिस जारी कर टैक्स भरने के लिए तीन दिन का समय दिया है। वहीं, दूसरी ओर बूथ मालिक निगम की ओर से जारी नोटिस को गलत बता रहे हैं। बूथ मालिकों का कहना है कि पुडा की जगह से निगम कैसे टैक्स वसूल कर सकता है। उधर, निगम अधिकारियों का कहना है कि अगर नोटिस जारी होने के तीन दिन में बूथ मालिकों ने प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा तो उन्हें 100 फीसद जुर्माने सहित टैक्स भरना होगा। अच्छा है कि मौजूदा समय में थोड़ी बहुत पेनल्टी सहित निगम के पास टैक्स भर दें।
पुडा की ओर से स्कीम निगम को हेंडओवर करने का प्रूफ दें अधिकारी
जन सहायता केंद्र की स्वरोजगार वेल्फेयर सोसायटी के प्रधान सुरजीत ¨सह गोरा ने कहा कि किसी भी बूथ मालिकों को प्रॉपर्टी टैक्स भरने तक की जानकारी नहीं है। क्योंकि यह बूथ पुडा दफ्तर के दायरे में आते हैं। वहीं दूसरी ओर पुडा के दायरे में आने वाली जगह से निगम कैसे प्रॉपर्टी टैक्स वसूल कर सकता है। अगर पुडा की ओर से यह स्कीम निगम को हेंडओवर की जा चुकी है तो निगम अधिकारी उससे संबंधित दस्तावेज दिखाएं। क्योंकि बूथ मालिक इस बात को लेकर ¨चतित हैं कि वह पुडा के दायरे में आते हैं या फिर निगम के। निगम ने बूथ मालिकों को प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी। क्योंकि अगर पहले ही इस तरह की कोई जानकारी दी जाती तो बूथ मालिक पुडा अधिकारियों से भी बात करते। जिसके बाद यह पता लगता कि निगम प्रॉपर्टी टैक्स वसूल कर सकता है या नहीं। मगर निगम का अचानक बूथ मालिकों को नोटिस जारी करना गलत है। निगम को चाहिए था कि पहले बूथ मालिकों को एक पत्र जारी कर सूचना देना बनता था। निगम ने अचानक नोटिस जारी टैक्स भरने के लिए तीन दिन का समय दे डाला। गोरा ने बताया कि इस मामले संबंधी निगम कमिश्नर को पत्र दिया जा चुका है। कमिश्नर ने भरोसा दिया है कि जो जायज होगा, के तहत की अगली कार्रवाई होगी। इस दौरान उनके साथ मनजीत ¨सह व पर¨मदर ¨सह मौजूद रहे।