सात सालों के बाद इस शुभ संयोग में मनेगी होली
शिवसेना हिदुस्तान की धार्मिक शाखा श्री सनातन धर्म प्रचारक सेना के जिला अध्यक्ष पंडित बद्री प्रसाद शास्त्री ने बताया कि रंगों का त्योहार होली इस बार चैत कृष्ण प्रतिपदा गुरुवार 21 मार्च को मनाई जाएगी।
जेएनएन. पटियाला
शिवसेना हिदुस्तान की धार्मिक शाखा श्री सनातन धर्म प्रचारक सेना के जिला अध्यक्ष पंडित बद्री प्रसाद शास्त्री ने बताया कि रंगों का त्योहार होली इस बार चैत कृष्ण प्रतिपदा गुरुवार 21 मार्च को मनाई जाएगी। इससे एक दिन पूर्व 20 मार्च को होलिका दहन होगा। होलिका दहन पर इस बार दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इन संयोगों के बनने से कई अनिष्ट दूर होंगे। दूसरी ओर फाल्गुन कृष्ण अष्टमी 14 मार्च से होलाष्टक की शुरुआत हो गई है। होलाष्टक आठ दिनों का होता है। ज्योतिषाचार्य पंडित बद्री प्रसाद शास्त्री ने धर्मशास्त्रों के हवाले से बताया कि लगभग सात वर्षो के बाद देवगुरु बृहस्पति के उच्च प्रभाव में गुरुवार को होली मनाई जाएगी। इससे मान-सम्मान व पारिवारिक शुभ की प्राप्ति होगी। राजनीति की वर्ष कुंडली के अनुसार नए वर्ष में नए नेताओं को लाभ मिलेगा।