टैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
राजपुरा-बनूड़ मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Mar 2020 04:30 PM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 06:09 AM (IST)
संस, राजपुरा (पटियाला) : राजपुरा-बनूड़ मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मृतक की पहचान हरीपुर जिला मोहाली निवासी अशोक सरदार के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में माधव ने बताया कि वह तेपला में स्थित एक पोल्ट्री फार्म पर काम करता है। गत दिन वह अशोक के साथ बाइक पर किसी जरूरी काम के लिए बनूड़ गए थे। इस दौरान बनूड़ के नजदीक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में अशोक सरदार की मौत हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें