हुण तां सिर्फ गल्लां इ नें, असली रिजल्ट दा पता 23 नूं ही लग्गू
लोकसभा चुनाव के 23 मई को आने वाले नतीजों से पहले शहर की नुक्कड़ पर लोगों की चौपाल में सभी अपने-अपने उम्मीदवार के जीतने के दावे कर रहे हैं।
जागरण संवाददाता, पटियाला : लोकसभा चुनाव के 23 मई को आने वाले नतीजों से पहले शहर की नुक्कड़ पर लोगों की चौपाल में सभी अपने-अपने उम्मीदवार के जीतने के दावे कर रहे हैं। शहर के कई इलाकों में लोग कांग्रेस उम्मीदवार परनीत कौर की जीत को लेकर आश्वस्त है तो कई डॉ.गांधी की ओर से समीकरण बिगाड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। मीडिया में दिखाए गए एक्जिट पोल पर लोगों को विश्वास भी है साथ ही भविष्य वाणी गलत होने के तर्क भी। शहरवासी परनीत कौर और डा.गांधी की टक्कर पर दुविधा में हैं। मतदान के बाद आने वाले चुनावी नतीजों पर चर्चा का माहौल गर्म है। केंद्र में मोदी सरकार और पंजाब में कांग्रेस की सीटों पर चर्चा जोरों पर है। जनता की बात से केंद्र में भाजपा तो पंजाब में कांग्रेस के मजबूत होने का पता चल रहा है। सन्नी देयोल, भगवंत मान, हरसिमरत कौर और सुखबीर बादल, सुनील जाखड़ का क्या होता है यही देखना है। वोटर्स को जब भी मौका मिलता है तो चुनावी चर्चा जरूर करते हैं। किसको वोट दिया, उम्मीदवारों का क्या होगा।? जानने के लिए सभी आतुर हैं।
केंद्र में भाजपा की सरकार होना कोई पक्का नहीं: परनीत कौर
फव्वारा चौक पर चल रही ऐसी ही चर्चा में परमजीत सिंह ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार होना कोई पक्का नहीं, पटियाला में परनीत कौर की ही जीत होगी। मोदी का प्रधानमंत्री बनना मुश्किल है। लोग कांग्रेस को मौका दे रहे हैं।
पंजाब में कांग्रेस का आना जरूरी
बलविदर सिंह और दविदर सिंह ने कहा मोदी प्रधानमंत्री के सशक्त उम्मीदवार तो है ही, लेकिन पंजाब में कांग्रेस का आना जरूरी है। एक्जिट पोल में पंजाब को कांग्रेस की 10 सीटों का आंकलन बिल्कुल सही लग रहा है। फिर भी 23 मई का बेसब्री से इंतजार है। बातें जितनी भी कर ले परंतु सही आंकड़ा परिणामों के बाद ही पता चलेगा।
पंजाब के लोग कैप्टन को पसंद करते हैं
त्रिलोचन सिंह और मुरली ने कहा कि पंजाब के लोग कैप्टन अमरिदर सिंह को पसंद करते हैं। पंजाब के लिए एक्जिट पोल सटीक नजर आता है। वहीं केंद्र के बारे में सभी राज्यों में हुए मतदान के परिणाम आने पर ही पता चलेगा हुण तां गल्लां इी नें रजल्ट तां 23 नूं ही आणा, एक्जिट पोल लोगों के मुताबिक ही नजर आ रहे हैं ।