न्यू प्रेस क्लब ने लगाया खीर का लंगर
राजपुरा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में न्यू प्रेस क्लब राजपुरा ने खीर का लंगर लगाया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 12:07 AM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 12:07 AM (IST)
संस, राजपुरा
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में न्यू प्रेस क्लब राजपुरा की ओर से श्री सत्य प्रभाकर चौक पर खीर का विशाल लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक राजपुरा हरदियाल सिंह कंबोज, नगर कौंसिल के प्रधान नरिदर शास्त्री, पूर्व प्रधान प्रवीण छाबड़ा, पेप्सू विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन विनय निरंकारी, व्यापार मंडल राजपुरा के सीनियर वाइस चैयरमैन यश पाल सिधी सहित अन्य राजनीतिक व सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने शिरकत की।
इस मौके पर कंबोज, शास्त्री छाबड़ा, निरंकारी व अन्य ने प्रेस क्लब के कार्य की सराहना करते हुए इलाकावासियों को श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश उत्सव की बधाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें