Move to Jagran APP

पति के पास इटली जाना चाहती थी महिला, फिर ऐसे फंसी एक युवक के जाल में

पति के पास विदेश भेजने के नाम पर युवक ने महिला को जाल में फंसाया और इसके बाद तीन दिन तक उससे दुष्कर्म करता रहा।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 01 Feb 2019 08:00 PM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 08:28 AM (IST)
पति के पास इटली जाना चाहती थी महिला, फिर ऐसे फंसी एक युवक के जाल में
पति के पास इटली जाना चाहती थी महिला, फिर ऐसे फंसी एक युवक के जाल में

जेेएनएन, पटियाला। महिला का पति विदेश में रहता है। वह भी पति के पास विदेश जाना चाहती थी। इस काम में एक युवक ने महिला को मदद का आश्वासन दिया। वह बहाने से उसे चंडीगढ़ में एक होटल में ले गया और वहां उससे गनप्वाइंट पर दुष्कर्म किया। इसके बाद पटियाला ले जाकर उसने उससे दुष्कर्म किया। महिला ने अब मामले की शिकायत पुलिस को दी है। महिला थाना पसियाणा के तहत आते एक गांव की रहने वाली है, जबकि आरोपित रमजोत सिंह हरियाणा के कैथल जिले का है। 15 दिसंबर की घटना के बाद पुलिस ने अब डेढ़ महीने बाद केस दर्ज किया है।

loksabha election banner

महिला के मुताबिक उसका पति इटली में रहता है। वह भी इटली जाने की इच्छुक थी। वह अपने बेटे के साथ पति के पास विदेश जाने के बारे में सोच रही थी। गांव के युवक रमजोत सिंह ने कहा कि वह विदेश भेजने वालों के जानता है। वीजा संबंधी दस्तावेजों को पूरा करने के लिए वह 15 दिसंबर को उसे अपने साथ चंडीगढ़ ले गया। उसने कहा कि शाम को वापस लौट आएंगे लेकिन चंडीगढ़ जाकर उसे एक होटल में ले गया।

महिला के मुताबिक चंडीगढ़ होटल में कुछ देर इंतजार करवाने के बाद उसने पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। होटल से निकलने के बाद 18 दिसंबर को आरोपित उसे पटियाला जिले के गांव पंजोला में अपनी मौसी के घर ले गया। वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

बाद में जब उसने उसे घर छोड़ा तो बच्चे को मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपित की इस हरकत के बारे में परिवार को बता दिया और पुलिस के पास भी शिकायत कर दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपित ने वीजा लगवाने के लिए उससे दो लाख रुपये भी अपने खाते में डलवाए थे।

शिकायत के लिए थानों के चक्कर काटने पड़े

पीड़िता ने बताया कि सबसे पहले उसने हरियाणा में नया गांव चौकी में शिकायत दी लेकिन वहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। फिर वह चंडीगढ़ पुलिस के पास गई, जिन्होंने बताया कि पसियाणा थाना में शिकायत दर्ज होगी। चंडीगढ़ पुलिस ने पसियाणाा थाने में संपर्क किया जिसके बाद उसकी शिकायत दर्ज हुई लेकिन अभी भी मेडिकल नहीं करवाया गया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.