Move to Jagran APP

साले के कत्ल के बाद नाबालिग लड़की के साथ फरार हुआ जीजा, कई दिनों तक करता रहा दुष्कर्म

साले के कत्ल के बाद जीजा एक नाबालिग लड़की के साथ फरार हो गया। इस दौरान आरोपित लड़की से दुष्कर्म करता रहा।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 15 May 2018 02:56 PM (IST)Updated: Tue, 15 May 2018 08:56 PM (IST)
साले के कत्ल के बाद नाबालिग लड़की के साथ फरार हुआ जीजा, कई दिनों तक करता रहा दुष्कर्म
साले के कत्ल के बाद नाबालिग लड़की के साथ फरार हुआ जीजा, कई दिनों तक करता रहा दुष्कर्म

जेएनएन, पटियाला। लगभग सवा दो महीने पहले सनौर बस अड्डे पर युवक गुरपाल सिंह का कत्ल कर दिया गया था। मामले का खुलासा हुआ तो पता चला कि कत्ल गुरपाल के जीजा कर्म सिंह ने किया था। बाद में, कर्म सिंह यूपी फरार हो गया। कर्म सिंह यहां से एक नाबालिग लड़की को भी बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उससे दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने कर्म सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की को भी बरामद कर दिया गया है।

loksabha election banner

कर्म सिंह नाबालिग लड़की को अपनी बताकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में रहा। लंबी भागदौड़ के बाद आखिर लड़की को उत्तर प्रदेश के जिला गोरखपुर के करमाही इलाका (थाना गुलामियां) से बरामद किया गया। लड़की के बयान कलमबद्ध किया गया।

लड़की ने बयान दिया है कि आरोपित उसे पहले बहला-फुसलाकर ले गया था। कत्ल के बारे में उसे जानकारी नहीं थी। अनजान जगहों पर ले जाते हुए लोगों को वह उसे अपनी पत्नी बताता था। इस दौरान कर्म सिंह ने उससे कई बार दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाने के बाद परिवार को सौंप दिया है। जांच अधिकारी सतिंदर सिंह ने कहा कि लड़की का मेडिकल व बयान करवा दिया गया है।

पहले नामजद किया बलविंदर बेकसूर निकला

करहाली साहिब निवासी गुरपाल सिंह को उसके जीजा कर्म सिंह ने बीती 27 फरवरी की रात को कत्ल कर दिया था। आरोपित कर्म सिंह ने लव मैरिज की थी, लेकिन पत्नी से झगड़ा होने के बाद वह विदेश चला गया था। इस बीच, पत्नी भी मायके चली गई। बाद में, जब कर्म सिंह लौटा तो उसने अपने साले गुरपाल सिंह को अपने पास बुलाया। कर्म सिंह ने गुरपाल के खास दोस्त गुरदास सिंह को दो लाख रुपये का लालच देकर अपने साथ मिला लिया और फिर कर्म सिंह व गुरदास ने मिलकर गुरपाल का कत्ल कर दिया।

यह भी पढ़ेंः रिशेप्सनिस्ट को पार्टी में ले गया होटल मालिक, फिर करने लगा छेड़छाड़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.