विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जबरन घर से ले जाकर युवती से किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

By Ankit KumarEdited By:
Published: Mon, 12 Jun 2017 12:22 PM (IST)

लड़की ने पुलिस को बताया कि नौ जून की रात को गुरपिंदर व गुरजंट ने उसे बुलाया और उसे बहला फुसलाकर जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए थे।

जबरन घर से ले जाकर युवती से किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी
जबरन घर से ले जाकर युवती से किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

जेएनएन, पटियाला। थाना जुल्कां के एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

देवीगढ़ अड्डा वासी शिकायतकर्ता लड़की ने पुलिस को बताया कि नौ जून की रात को गुरपिंदर व गुरजंट ने उसे बुलाया और उसे बहला फुसलाकर जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए। वो उसे गुरजंट सिंह की कोठी में ले गए और गुरपिंदर सिंह ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने गुरपिंदर सिंह वासी गांव भंबूआ सहित गुरजंट सिंह नजदीक अनाज मंडी देवीगढ़ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: लुधियाना से अगवा किया गया बच्‍चा बिहार में मिला