विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटियाला की नाभा जेल से रिहा हुए लक्खा सिधाना, परविंदर झोटा के इंसाफ पर क्या बोले?

Published: Thu, 05 Nov 2026 10:54 PM (IST)

लक्खा सिधाना को वीरवार शाम नाभा की नई जिला जेल से रिहा किया गया। रिहाई के बाद उन्होंने परमिंदर झोटा, मानसिक परेशानी और पंजाब के मुद्दों पर अपनी बात रखी।

नाभा जेल से रिहा हुए लक्खा सिधाना। फोटो जागरण

नाभा जेल से रिहा हुए लक्खा सिधाना। फोटो जागरण

HighLights

  1. लक्खा सिधाना नाभा की नई जिला जेल से रिहा।

  2. रिहाई पर वारिस पंजाब दे के समर्थक रहे मौजूद।

  3. पंजाब के मुद्दों और बंद सिंहों की रिहाई पर बोले।

संवाद सूत्र, नाभा (पटियाला)। वीरवार को देर शाम नाभा की नई जिला जेल से लखा सिधाना को रिहा किया गया है। उसे लेने के लिए वारिस पंजाब दे के तरसेम सिंह, भाना सिद्धू, काका सिंह,नवजोत कौर लंबी, सतविंदर सिंह टोहडा, लखवीर सिंह लौट समेत कई लोग मौजूद रहे।

जेल के बाहर पत्रकारों द्वारा लक्खा से पूछा गया किया कि परविंदर झोटा को इंसाफ मिलेगा पर उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता क्योंकि मैं पिछले कुछ दिनों से पुलिस हिरासत में था और उन्होंने मुझे अलग-अलग पुलिस थानों में रखा था।

सहमति के बारे उसने कहा कि मोर्चा में जाने के बाद मुझे पता चलेगा। पुलिस ने मुझे ज्यादा टॉर्चर नहीं किया, लेकिन मैं मेंटली परेशान जरूर हूं। अश्वनी कुमार की दुकान गिराए जाने के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह दुकान जेसीबी से गिराई गई थी, इनके द्वारा नशों के खिलाफ लड़ने वालों पर कार्यवाही की जाती है । पत्रकार ने पूछा कि अब पंजाब की लड़ाई कौन लड़ेगा।

अमृतपाल की रिहाई के लिए संघर्ष कर रहे

इस बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह गुरुओं की बनाई हुई धरती है, यहां परविंदर जैसे झोटे हमेशा पैदा होते रहेंगे। सरकारें लंबे समय से सच बोलने वालों की आवाज दबा रही हैं। हम लंबे समय से जेल में बंद सिंहों और अमृत पाल सिंह की रिहाई के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

जब कोई देश की बात करता है तो उसे अलग-अलग नामों से टैग करके जेल में बंद कर दिया जाता है। गिरफ्तार होने के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रहा हूं। फोटो कैपशन नपा की नई जिला जेल से रिहा होने के उपरांत अपने समर्थकों के साथ लक्खा सिधाना। फोटो जागरण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।