Move to Jagran APP

30 करोड़ से करवाया जा रहा राजपुरा का विकास

राजपुरा (पटियाला) फोकल प्वाइंट एरिया के सीनियर कांग्रेसी नेता सुखदेव सिघ बासमा बलविदर सिंह कोटला करमजीत सिंह गांधी गुरदर्शन सिंह की सांझी के नेतृत्व में सत्कार विहार कालोनी की सड़कों के नवीनीकरण के दौरान राजपुरा के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज 50 लाख रुपये की बनने वाली इंटरलाकिग सड़क की शुरुआत करवाई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 03:27 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 03:27 PM (IST)
30 करोड़ से करवाया जा रहा राजपुरा का विकास
30 करोड़ से करवाया जा रहा राजपुरा का विकास

संस, राजपुरा (पटियाला) : फोकल प्वाइंट एरिया के सीनियर कांग्रेसी नेता सुखदेव सिघ बासमा, बलविदर सिंह कोटला, करमजीत सिंह गांधी, गुरदर्शन सिंह की सांझी के नेतृत्व में सत्कार विहार कालोनी की सड़कों के नवीनीकरण के दौरान राजपुरा के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज 50 लाख रुपये की बनने वाली इंटरलाकिग सड़क की शुरुआत करवाई। विधायक कंबोज ने कहा कि फोकल प्वाइंट अधीन पड़तीं सभी कालोनियों के विकास कार्य पहल के आधार पर करवाए जाएंगे और फोकल प्वाइंट के पार्क में दीवाली से पहले ओपन जिम लगवाकर कालोनी निवासियों को तोहफा दिया जाएगा। कंबोज ने यूथ कांग्रेस जिला पटियाला के प्रधान निरभय सिंह मिल्टी कंबोज और नगर कौंसिल के पूर्व उपप्रधान अमनदीप सिंह नागी के नेतृत्व में डालिमा विहार, नजदीक भाटिया पेट्रोल पंप और विकास नगर में पौने दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलाकिग सड़कों और अन्य विकास कार्यो के नींवपत्थर रखा। विधायक ने कहा कि राजपुरा में 30 करोड़ रुपये के विकास कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं और हर एक वार्ड में रहते विकास कार्य पहल के आधार पर करवाए जाएंगे। इस अवसर पर सीनियर कांग्रेसी नेता एडवोकेट सुच्चा सिंह राठौर, सतीश राणा, गुरनाम सिंह, नूर मुहम्मद, मनदीप सिंह, डा. सतपाल, जतिदर कौर वड़ैच मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.