किसानों को पराली प्रबंधन की दी जानकारी
डकाला (पटियाला) पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना के फार्म सलाहकार सेवा केंद्र और कृषि विज्ञान केंद्र पटियाला ने बलबेडा में पराली की संभाल के लिए खेत दिवस मनाया।
जेएनएन, डकाला (पटियाला) : पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना के फार्म सलाहकार सेवा केंद्र और कृषि विज्ञान केंद्र पटियाला ने बलबेडा में पराली की संभाल के लिए खेत दिवस मनाया। इस दौरान इलाके के 150 से अधिक किसानों ने भाग लिया। कृषि विज्ञान केंद्र पटियाला सहयोगी निर्देशक डॉ. जसविदर सिंह ने किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र की गतिविधियों और फसलों की संभाल संबंधित जानकारी दी। डॉ. गुरप्रीत कौर ने खेती खर्च किए घटाने और खेती संबंधित रिकॉर्ड रखने की अपील की। डॉ. नवीन अरोड़ा ने गेहूं की सिफारिश किस्मों और गन्ने की काश्त के बारे विस्तार जानकारी दी। सहायक प्रो. डॉ. परमिदर सिंह ने पशुओं की देखभाल, नस्ल और संभाल संबंधित जानकारी दी। डॉ. गोयल ने फलों और सब्जियों की जानकारी दी। डॉ. रचना सिगला, डॉ. गुरनाज सिंह गिल ने भी किसानों को जागरूक किया। इस अवसर पर आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान करमजीत सिंह, गुरदेव सिंह करतारपुर, स्वर्ण सिंह, जतिदर घुम्मण, लखविदर सिंह करतारपुर, लक्खी सरपंच जफरपुर, पंजाब सिंह अलीपुर, गुरमेल सिंह आढ़ती बलबेडा, रघबीर सिंह आदि मौजूद रहे।