Move to Jagran APP

कांग्रेस सरकार बनने पर इंडस्ट्री के कई प्रोजेक्ट लागू होंगे : कंबोज

इंडस्ट्री एसोसिएशन राजपुरा के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव व गौरव धीमान की अगुआई में राजपुरा के फोकल प्वाइंट क्षेत्र में बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 06:35 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 06:35 PM (IST)
कांग्रेस सरकार बनने पर इंडस्ट्री के कई प्रोजेक्ट लागू होंगे : कंबोज

संस, राजपुरा : इंडस्ट्री एसोसिएशन राजपुरा के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव व गौरव धीमान की अगुआई में राजपुरा के फोकल प्वाइंट क्षेत्र में बैठक हुई। इसमें हलका राजपुरा से कांग्रेस प्रत्याशी और मौजूदा विधायक हरदियाल सिंह कंबोज मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे। इस अवसर पर कंबोज ने पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि पिछले पांच वर्षों में पंजाब सरकार द्वारा उद्योग की बेहतरी के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमने राजपुरा में उद्योग की बेहतरी के लिए दिन-रात काम किया है और निकट भविष्य में इस क्षेत्र के युवाओं को रोजगार देने के लिए और भी बढ़चढ़ कर काम किये जाएंगे। कहा कि राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार के गठन होते ही पंजाब और राजपुरा में इंडस्ट्री से संबंधित कई प्रोजेक्टों को लागू किया जाएगा। इस अवसर पर नगर कौंसिल के अध्यक्ष नरिंदर शास्त्री, पीआरटीसी के सीनियर वाइस चेयरमैन गुरिदर सिंह दुआ, पार्षद बीबी जतिदर कौर, बलवीर सिंह खालसा, रवि, रिशु शाही और अन्य पदाधिकारी और एसोसिएशन के सदस्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.