Move to Jagran APP

सुरक्षा सिखलाई से अपनी सुरक्षा करने के काबिल बन सकेंगी लड़कियां

¨हदू सेवा समिति ग‌र्ल्स हाई स्कूल की ¨प्रसिपल रमनदीप शर्मा ने कहा कि बजट 2019 में स्कूलों में लड़कियों के लिए स्वै सुरक्षा सिखलाई एक अच्छा कदम है। रोजाना लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं। जिसके चलते राज्य की लड़कियों को आत्म रक्षा के लिए काबिल बनाना पंजाब सरकार का एक अच्छा कदम है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 01:28 AM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 01:28 AM (IST)
सुरक्षा सिखलाई से अपनी सुरक्षा करने के काबिल बन सकेंगी लड़कियां
सुरक्षा सिखलाई से अपनी सुरक्षा करने के काबिल बन सकेंगी लड़कियां

जागरण संवाददाता, पटियाला

loksabha election banner

¨हदू सेवा समिति ग‌र्ल्स हाई स्कूल की ¨प्रसिपल रमनदीप शर्मा ने कहा कि बजट 2019 में स्कूलों में लड़कियों के लिए स्वै सुरक्षा सिखलाई एक अच्छा कदम है। रोजाना लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं। जिसके चलते राज्य की लड़कियों को आत्म रक्षा के लिए काबिल बनाना पंजाब सरकार का एक अच्छा कदम है। इससे लड़कियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और काफी हद तक लड़कियां मुश्किलों का मुकाबला करने के काबिल बन जाएंगी। वहीं राज्य के सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम के तौर पर चलाने से शिक्षा का स्तर उंचा उठेगा और इससे सरकारी स्कूलों के बच्चे भी प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का मुकाबला करने के सक्षम हो जाएंगे।

स्मार्ट स्कूलों के नाम पर बाकी स्कूलों से धोखा- विक्रमदेव ¨सह

फोटो 74

डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के जिला प्रधान विक्रमदेव ¨सह ने कहा कि बजट में स्मार्ट स्कूल के नाम पर दूसरे स्कूलों की ग्रांट बंद कर दी जाती है। जिसका असर राज्य के अन्य 95 प्रतिशत स्कूलों पर पड़ता है। सरकार को चाहिए कि कुछ केवल स्मार्ट स्कूलों को फायदा पहुंचाने की बजाए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के लिए साझी पॉलिसी बनानी चाहिए। इससे राज्य का सर्वपक्षीय विकास होगा। वहीं स्कूलों में संसाधनों की पहले से कमियां हैं, ऐसे में स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।

गृहणियों और महिलाओं के लिए बजट में कोई नई पॉलिसी नहीं- अनुराधा

गृहणी अनुराधा ने कहा कि बजट में गृहणियों और महिलाओं के लिए कोई खास पॉलिसी नहीं है। जिसके चलते महिलाएं इस बजट से निराश हैं। महिलाओं को उम्मीद थी कि इस बजट में उनके लिए किसी खास पॉलिसी का एलान होगा। वहीं गृहणीयां भी इस बजट से कुछ खास संतुष्ट नहीं हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.