Move to Jagran APP

पंजाब के हालात की जानकारी ईश्वर ¨सह से लेता था जर्मन ¨सह

पूर्व डिप्टी सीएम पर हमला की साजिश रचने वाले जर्मन ¨सह को उसका साथी ईशवर ¨सह पंजाब से हर समय अपडेट देता रहता था। शिअद की रैली संबंधी ईशवर ¨सह ने ही जर्मन ¨सह तक जानकारी पहुंचाई थी। आनलाइन टैक्सी सर्विस देने वाली प्राईवेट कंपनी के साथ ईशवर ¨सह ने अपनी गाड़ी अटैच की हुई थी और इस गाड़ी को भी खुद ही चलाता था। इस दौरान वह लगातार पंजाब के विभिन्न जिलों में जाने के दौरान जर्मन ¨सह को हालातों के बारे में बताता रहता था। पटियाला में शिअद की रैली में घुसने के लिए ईशवर ¨सह की मदद लेने की कोशिश में जर्मन ¨सह ने संपर्क किया था लेकिन सफल नहीं हो सका था। जिसके बाद जर्मन ¨सह अपने लेवल पर ही रैली में दाखिल होने की कोशिश करने लगा था।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Oct 2018 07:12 PM (IST)Updated: Wed, 24 Oct 2018 07:12 PM (IST)
पंजाब के हालात की जानकारी ईश्वर ¨सह से लेता था जर्मन ¨सह
पंजाब के हालात की जानकारी ईश्वर ¨सह से लेता था जर्मन ¨सह

जागरण संवाददाता, पटियाला

loksabha election banner

पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमले की साजिश रचने वाले जर्मन ¨सह को उसका साथी ईश्वर ¨सह पंजाब से हर समय अपडेट देता रहता था। शिअद की रैली संबंधी जानकारी ईश्वर ¨सह ने ही जर्मन ¨सह तक पहुंचाई थी। ऑनलाइन टैक्सी सर्विस देने वाली प्राईवेट कंपनी के साथ ईश्वर ¨सह ने अपनी गाड़ी अटैच की हुई थी और इसे वह खुद ही चलाता था। इस दौरान वह लगातार पंजाब के विभिन्न जिलों में जाने के दौरान जर्मन ¨सह को पंजाब के हालात के बारे में अवगत कराता रहता था। पटियाला में 7 अक्टूबर को शिअद की रैली में घुसने के लिए ईश्वर ¨सह की मदद लेने की कोशिश में जर्मन ¨सह ने उससे संपर्क भी किया था, लेकिन सफल नहीं हो सका था। जिसके बाद जर्मन ¨सह अपने लेवल पर ही रैली में दाखिल होने की कोशिश करने लगा था। फिलहाल, सीआइए स्टाफ पटियाला की टीम उक्त जानकारी ही जुटा सकी है। हथियारों को खरीदने से लेकर समाना में जर्मन ¨सह के नानका परिवार से अभी पुलिस द्वारा पूछताछ की जानी है, ताकि उनकी भूमिका स्पष्ट की जा सके।

-----------

ये है पूरा मामला

बता दें कि 2 अक्टूबर को यूपी के शामली इलाके में पुलिस पर हमला कर हथियार लूटे गए थे। इन हथियारों को लूटने के बाद सभी लोग फरार हो गए थे। बाद में यूपी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गुरजंट ¨सह, कर्म ¨सह, अमृत ¨सह व कर्मवीर ¨सह को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन जर्मन ¨सह फरार हो गया था। यूपी से फरार होने के बाद जर्मन सिंह पंजाब में दाखिल हुआ। यहां पर वह पटियाला के समाना इलाके में अपने नानके परिवार के पास गया, जिसके बाद वह आनंदपुर साहिब निकल गया। यहां आनंदपुर साहिब में जर्मन ¨सह व ईश्वर ¨सह की मुलाकात हुई और बाद में जर्मन ¨सह राजस्थान इलाके में निकल गया। राजस्थान में जर्मन ¨सह को 18 अक्टूबर को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान सीआइए की टीम ने समाना स्थित भाखड़ा नहर किनारे छिपाई गई एक देसी राइफल . 31 बोर, एक देसी पिस्तौल .32 बोर व इसके पांच रौंद सहित दो पिस्तौल .315 बोर व इसके पांच रौंद बरामद किए हैं। इसके अलावा जर्मन ¨सह के साथी ईश्वर ¨सह को जर्मन सिंह के पुलिस रिमांड के दौरान गिरफ्तार किया गया। आरोपित ईश्वर ¨सह उर्फ ईश्र निवासी आदर्श कॉलोनी गांव बलौंगी जिला मोहाली को सर¨हद रोड इलाके से गिरफ्तार किया है। वहीं, जर्मन ¨सह 28 अक्टूबर तक व ईश्वर ¨सह 26 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.