चौथा दर्जा मुलाजिमों ने किया रोष प्रदर्शन
चौथा दर्जा कर्मचारी व टेक्निकल कर्मचारियों द्वारा जल स्त्रोत विभाग के कर्मचारियों को दो महीने से वेतन न मिलने पर एसई भाखड़ा मेन लाइन सर्कल दफ्तर के आगे धरना देकर रोष प्रदर्शन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Apr 2021 06:30 PM (IST)Updated: Tue, 27 Apr 2021 06:30 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पटियाला : चौथा दर्जा कर्मचारी व टेक्निकल कर्मचारियों द्वारा जल स्त्रोत विभाग के कर्मचारियों को दो महीने से वेतन न मिलने पर एसई भाखड़ा मेन लाइन सर्कल दफ्तर के आगे धरना देकर रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुलाजिम नेता दर्शन सिंह लुबाना, सूरज पाल यादव, प्रीतम चंद ठाकुर, गुरदरशन सिंह व बलबीर सिंह ने कहा कि अधिकारियों के नींद में होने के कारण मुलाजिमों को मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक विभागीय अधिकारियों द्वारा मुलाजिम मांगें पूरी नहीं की जाएंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें