Move to Jagran APP

भाजपा महामंत्री पद के लिए चार पदाधिकारी कतार में

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला (शहरी) कार्यकारिणी की घोषणा अगले सप्ताह होगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 11:02 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 11:02 PM (IST)
भाजपा महामंत्री पद के लिए चार पदाधिकारी कतार में
भाजपा महामंत्री पद के लिए चार पदाधिकारी कतार में

जागरण संवाददाता, पटियाला : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला (शहरी) कार्यकारिणी की घोषणा अगले सप्ताह होगी। प्रदेश हाईकमान ने जिला प्रधान से मंडल प्रधान, मोर्चा व सेल प्रधान नियुक्त करने के लिए नाम का पैनल मांग लिया है, जिसके आधार पर आने वाले सप्ताह में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। सिटी प्रभारी मालविदर सिंह कंग ने कहा पटियाला शहरी कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों की घोषणा की तैयारी है जो अगले सप्ताह की जाएगी। क‌र्फ्यू व लॉकडाउन के कारण यह प्रक्रिया देरी से हो रही है।

loksabha election banner

इन चारों के नाम आगे

भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री पद के लिए चार लोग कतार में हैं, जिनमें दो पदाधिकारी पूर्व हैं। उनमें हरीश केहर व वरिदर खन्ना के अलावा पूर्व महामंत्री व मौजूदा उपाध्यक्ष अमरप्रीत बिटली के साथ सचिव रहे वरुण जिदल का नाम खास है। वरुण जिदल ने वार्ड 49 में चुनाव लड़ा और अब वे सचिव पद पर रहे। ऐसे में उक्त चार लोग महामंत्री पद के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। दो मंडलों के प्रधानों का भी होगा चयन

क‌र्फ्यू व लॉकडाउन से पहले भाजपा के जिला प्रधान का चुनाव किया जा चुका है और शहर के सात मंडलों में से पांच मंडल प्रधान घोषित किए जा चुके हैं जबकि दो मंडल के प्रधान चुने जाने हैं। मौजूदा समय में पंजाबी यूनिवर्सिटी से अमित सूद, स्टेडियम मंडल से महीपाल, मॉडल टाउन मंडल से सुरिदर सिंह, थापर यूनिवर्सिटी मंडल डॉ. संदीप यादव, सिद्धूवाल मंडल वरिदर गुप्ता प्रधान हैं। सेंट्रल मंडल पिछले सवा साल से खाली पड़ा है। यहां पर पूर्व प्रधान एसके देव के समय भारत भूषण मंडल प्रधान थे। उनकी टर्म पूरी होने के बाद कोई प्रधान नहीं चुना गया। इसी तरह ही त्रिपड़ी टाउन मंडल से प्रदीप शर्मा मंडल प्रधान हैं, जिनके फिर से प्रधान नियुक्त करने की पूरी उम्मीद है। सेंट्रल मंडल के लिए अरविद रतन आशु के साथ एक अन्य नाम भेजा गया है। भाजपा के मोर्चे व सेल प्रधान नियुक्त किए जाने हैं। मौजूदा समय में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एससीबीसी मोर्चा व किसान मोर्चा है। इसी तरह व्यापार, इंडस्ट्री, मेडिकल, लोकल बॉडी व आईटी सेल का प्रधान चुना जाना है। अन्य पदाधिकारियों की भी होगी घोषणा

जिला प्रधान हरिदर कोहली ने बताया कि शहरी कार्यकारिणी को काफी समय पहले ही भंग कर दिया था। उसके बाद जिला प्रधान सहित पांच मंडल प्रधान चुने जा चुके हैं। बाकी सभी पदाधिकारियों की घोषणा होनी है। उन्होंने हाईकमान के पास पैनल में नाम भेज दिए हैं। उन नामों में से चुनाव करके घोषणा हाईकमान ने करनी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.