अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार
पुलिस ने अवैध शराब के साथ चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 12:36 AM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 06:14 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पटियाला : पुलिस ने अवैध शराब के साथ चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना इलाके में पुलिस ने चेतन निवासी अजीत नगर को 210 नशीली गोलियों सहित, सदर थाना इलाके में पुलिस ने जसपाल सिंह निवासी गांव समसपुरा को 30 बोतलों, बख्शीवाला थाना पुलिस ने रिकू निवासी गांव छोटी रौणी को हरियाणा मार्का शराब की 23 बोतलों सहित गिरफ्तार किया है। वहीं गैंबलिग एक्ट के दो मामलों में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मंगू राम निवासी मालवा कालोनी को 1750 रूपए सहित, पातड़ां थाना पुलिस ने जीवन कुमार निवासी सुंदर बस्ती पातड़ां को 3600 रूपए सहित गिरफ्तार किया है। यह लोग लोगों से दड़ा सट्टा लगाते हुए पकड़ा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें